नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। लगातार घर का माहौल काफी बदला बदला नजर आ रहा है। घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है इमोशनल ड्रामा और लड़ाई-झगड़ा भी देखने को मिल रहे हैं। सदस्य दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन कर रहे हैं वहीं कई दिनों से फैमिली वीक चल रहा है। घर में कई सारे सदस्यों के परिवार वाले आ चुके हैं। तो वहीं अमाल के भाई अरमान मलिक और प्रणीत के भाई जैसे ही घर में आते हैं घर का माहौल काफी बन जाता है और घर में काफी धूम देखने को मिली।
अमाल और अरमान मलिक ने गया गाना
बिग बॉस सीजन 19 में पहली बार अरमान मलिक का कॉन्सर्ट लाइव देखने का मौका मिला दर्शन करने सदस्यों के साथ-साथ इसका लुफ्त उठाया आपको बता दे बिग बॉस 19 ने बाहर बोन फायर जलाकर सिंगिंग का अरेंजमेंट किया था। अरमान मलिक और अमल बैठते हैं सभी घर वाले भी बैठते हैं उनके सामने अरमान कई सारे गाने गाते हैं। गाना गाते हुए अरमान कुछ-कुछ कहानियां भी बताते रहते हैं।
फरहाना ने भी अरमान के साथ गया गाना
बिग बॉस सीजन 19 में फरहाना भट्ट का भी एक नए टैलेंट निकाल कर सामने आया है। जब अरमान मलिक और अमाल गाना गा रहे थे। तभी फरहाना भी गुनगुनाती हैग जिसके बाद अमाल फरहाना को गाने के लिए कहते हैं फिर सभी घर वाले फराना को करने के लिए कहते हैं फरहाना गाना गाती है इसके बाद फराना और अरमान का एक साथ गाना होता है जो दर्शकों को और घरवालों को काफी पसंद आता है। इसके साथी प्रणीत और प्रणीत के भाई भी स्टैंड अप कॉमेडी करते हुए नजर आते हैं जिससे घर का माहौल काफी शानदार बना रहता है।
शाहबाज के पिता और तान्या के भाई की होगी एंट्री
बिग बॉस 19 से जुड़े एक नया प्रोमो सामने आया है प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि शाहबाज के पिता की घर में एंट्री हो गई है जिसके बाद सभी घर वाले उनको देखकर हैरान रह जाते हैं। मजाक करते हुए कहते हैं आप तो शाहबाज के पिता नहीं लग रहे हैं शाहबाज के पिता भी सभी घर वालों से मजाक मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इसके साथ ही तान्या मित्तल के भाई की भी एंट्री होती है।





