नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 19 जब से शुरू हुआ है दर्शकों को काफी ज्यादा एंटरटेन कर रहा है। यह सीजन दर्शकों को काफी अच्छा लग रहा है लोग इसे काफी फॉलो कर रहे हैं और हर कंटेस्टेंट्स इसमें कमाल दिखा रहे है। अपना-अपना गेम अच्छे से खेल रहा है। अमाल मलिक घर के कप्तान बने हुए हैं और उनका राज घर पर चल रहा है।अमाल मलिक ने कुनिका को किचन की ड्यूटी से बचने को कहा इसके साथ ही उनकी कई कंटेस्टेंट से लड़ाई भी हुई। साथ ही शाहबाज और अभिषेक के बीच भी तकरार देखने को मिली।
अमाल मलिक ने कुनिका को किचन जाने से किया माना
बिग बॉस सीजन 19 की बीते एपिसोड में दिखाया गया कि कुनिका सभी घर वालों को कहती नजर आती हैं कि, सब्जी खराब हो रही है इसकी साफ सफाई पर ध्यान दो। इसके साथ ही बार-बार वह बोलते हैं कि कोई हेल्प नहीं कर रहा है। इसके बाद अभिषेक बजाज अमाल मलिक के पास जाते हैं और कहते हैं कि वह किचन में नहीं है फिर भी ऑर्डर दे रही हैं। इसके बाद अमाल काफी एग्रेसिव हो जाते हैं वह कुनिका के पास जाते हैं और उनसे कई सारी चीज बोलते हैं और उन्हें खास कर किचन से दूर रहने की सलाह देते हैं।
अमाल मलिक इस समय कप्तान है और अपना पूरा अधिकार दिखाते हुए घर ठीक सही ढंग से चलने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि कुछ चीज ऊपर नीचे हो रही है। लेकिन अरमान मलिक का गेम दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। उनका यह अवतार काफी अलग है आपको बता दे की वीकेंड के बाद पर सलमान खान ने उन्हें सही से खेलने की एडवाइस दी थी जिससे हमारे मालिक फॉलो कर रहे हैं।
शाहबाज और अभिषेक की लड़ाई
कुनिका और अमल की लड़ाई के बाद शाहबाज अभिषेक के पास आते हैं उन्हें काफी कुछ बोलने लगते हैं कि तुमने कुनिका जी को क्यों ऐसा वैसा बोला तुम ही उनसे हवा बनवाकर खाते हो और तुम ही उनकी बुराई करते हो। इसके बाद अभिषेक और शाहबाज एक दूसरे के ऊपर टूट पढ़ते हैं एक दूसरे को टक्कर देने लगते हैं तो वहीं सभी घर वाले उनकी लड़ाई में शामिल हो जाते हैं उन्हें एक दूसरे से फिजिकल फाइट करने से रोकते हैं।





