नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस हमेशा चर्चित हो रहा है। वहीं सीजन 18 के शुरुआत से ही घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। कभी कंटेंस्टेंट्स के बीच लड़ाई तो कभी कॉमेडी। बीते दिन नॉमिनेशन का टास्क हुआ जिसमें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 10 कंटेंस्टेंट्स नॉमिनेटेड है। तो लिए उनके नाम जानते हैं।
बिग बॉस ने तांडव एक्सप्रेस का दिया टास्क
बिग बॉस घरवालाें को तांडव एक्सप्रेस ट्रेन का टास्क देते हैं। टास्क ऐसा था कि नॉमिनेटेड कंटेंस्टेंट्स को घरवालों को खाने के पैकेट देने हाेंगे। पैकेट लेने के बाद घरवालों को ट्रेन में चढ़ना होगा। ट्रेन के चलने की आवाज आने पर जिन कंटेंस्टेंट्स के पास पैकेट नहीं होंगे वे नॉमिनेट हो जाएंगे। जैसे ही टास्क शुरू हुआ चाहत पांडे और रजत दलाल बाहर हुए।
ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेटेड
जैसे ही टास्क आगे बढ़ा एक-एक करके हर कोई बाहर होते गया। वहीं बिग बॉस सीजन 18′ के इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 10 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए इसमें, रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन, हेमा शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, अविनाश, मुस्कान, एलिश कौशिक और तजिंदर सिंह बग्गा शामिल हैं।
नहीं थम रही विवियन और चाहत की लड़ाई
बिग बॉस सीजन 18 के शुरुआत से ही विवियन और चाहत मैं जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है। वहीं यह सिलसिला लगातार चलते जा रहा है। कभी खाने के टेबल पर तो कभी वॉशरूम को लेकर विवियन और चाहत एक दूसरे के ऊपर तंज करते हुए नजर आते हैं। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि विवियन, चाहत को वॉशरूम जाने से मना कर रहे थे। वहीं विवियन, रजत दलाल को वॉशरूम जाने की अनुमति देते हैं और कहते हैं कि, जब निकलना तो मुझे बुला लेना। इसके तुरंत बाद ही चाहत, रजत से कहती हैं कि, उन्हें वॉशरूम जाना है जिसके बाद वह चली जाती हैं। वहीं विवियन, चाहत को वॉशरूम में देखते हैं और रजत दलाल से लड़ाई करने लगते हैं। घर में लगातार बढ़ रही चाहत और विवियन की लड़ाई क्या रंग लेती है यह तो अब आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा। लेकिन दोनों की लड़ाई वाली ये केमिस्ट्री लोगों को भी काफी पसंद आ रही है।





