नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 का फिनाले खत्म हो गया है और शो को अपना विनर भी मिल गया है। करणवीर मेहरा बिग बॉस 18 की चमचमाती हुई ट्रॉफी अपने नाम करके विनर बन गए हैं। ट्रॉफी के साथ-साथ 50 लाख की प्राइस मनी भी जीत ली है। करणवीर ने अपना गेम काफी अच्छा खेला और सभी के दिलों को जीतने में कामयाब रहे। इसके साथ ही उनको तकरार देते हुए विवियन डीसेना शो के फर्स्ट रनर अप रहे।
शो में ऐसा रहा करणवीर मेहरा का सफर
बिग बॉस के घर में करणवीर मेहरा का जलवा हर किसी ने बखूबी देखा। करणवीर मेहरा ने अब तक कई टीवी सीरियल्स में काम किए हैं वहीं खतरों के खिलाड़ी के विनर भी बन चुके हैं। बैठी जनता उन्हें बिग बॉस 18 की ट्रॉफी पकड़ते हुए देखना चाहते थे। और ऐसा ही हुआ करणवीर मेहरा शो का विनर बन गए। उनके फैन फॉलोइंग उन्हें फुल सपोर्ट भी कर रही थी। बिग बॉस के घर में करणवीर मेहरा की जो पर्सनालिटी निखर कर बाहर आई है और उनकी जर्नी को देखकर जनता ने उन्हें काफी ज्यादा वोट देकर विनर बना दिया।
करणवीर मेहरा ने बनाई फैंस के दिलों में खास जगह
करणवीर मेहरा की एंट्री भी बिग बॉस के घर में काफी धमाकेदार हुई थी। कई सालों से अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले करणवीर ट्रॉफी अपने नाम क्र ली हैं।बिग बॉस 18 के घर में करणवीर मेहरा का एक अलग और खास अंदाज सभी घर वालों को देखने को मिला। जो की फैंस के दिलों में ऐसा बसा की आज उनके हाथ बिग बॉस की चमचमाती हुई ट्रॉफी लग गई है। हालांकि शुरुआत में करणवीर का गेम लोगों को समझ नहीं आ रहा था लेकिन अब में लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करने लगे। करणवीर मेहरा की दोस्ती की बात करें तो उन्होंने अपनी दोस्ती बखूबी निभाई है। शिल्पा शिरोडकर के नॉमिनेट करने के बाद भी उन्होंने अपने दोस्त का हाथ नहीं छोड़ा। इन खास क्वालिटीज के कारण जनता ने उन्हें विनर बना दिया।




