नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले अब बेहद करीब है। 19 जनवरी को इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें इस सीजन के विनर का नाम सामने आ जाएगा। इस शो में सात कंटेस्टेंट बचे हैं जिसमें से टॉप 5 चुनने के लिए दो और सदस्यों को बेघर किया जाना तय है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप सामने आया है, जिसमें मेकर्स फिनाले वीक कंटेस्टेंट्स में किसी एक सदस्य को रुपयों से भरा बैग लेकर फिनाले रेस से बाहर होने का मौका देते हैं। इस सीजन में यह बैग लेकर कौन घर से बाहर निकलने वाला है। इसे जानने के लिए शो के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस बीच दिखाए गए एक प्रोमो में करणवीर मेहरा, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर मनी बैग को लेकर बात करते दिखे।
सभी कंटेस्टेंट्स के बीच ‘मनी बैबग’ पर चर्चा
बिग बॉस शो के सोशल मीडिया पर फैन पेज पर एक क्लिप शेयर की गई है। इस क्लिप में कंटेस्टेंट करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग ‘मनी बैग’ को लेकर चर्चा कर रहे हैं। करण ने शिल्पा से कहा कि यदि आप और विवियन, मैं, चुम या ईशा-अविनाश में से किसी ने भी बजर दबाकर बैग लिया तो लोग कहेंगे कि पैसे के लिए खेल रहे है। इसका शिल्पा ने जवाब दिया कि इसमें कोई बेइज्जती की बात नहीं है। वहीं करण यदि कोई फिनाले तक पहुंचा है तो उसे खुद पर भरोसा होना चाहिए। चुम ने भी स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि कोई मनी बैग लेकर शो छोड़कर जाएगा।
30 लाख ऑफर हुए फिनाले से बाहर हो जाएंगी चुम
इस वीडियो में शिल्पा कह रही हैं कि जब बिग बॉस ऑफर देंगे तब देखा जाएगा कि उस समय क्या सोच है। ये सुनते ही करण ने तुरंत कहा कि हो सकता है कि ये ऑफर मिलने पर मैं ही बजर दबा दूं और मनी बैग लेकर चला जाऊं। तभी चुम दरांग कहती हैं कि अगर 30 लाख का ऑफर हुआ तो वे भी बैग लेकर फिनाले रेस से बाहर हो जाएंगी।
रोमांचक होगा बजर राउंड
बिग बॉस के फिनाले राउंड से पहले कंटेस्टेंट्स को इस शो को छोड़ने के लिए ‘मनी बैग’ का ऑफर दिया जाता है। इस ऑफर के तहत एक बजर राउंड होगा, जिसमें जो भी कंटेस्टेंट सबसे पहले बजर दबा देगा, उसके हाथ मनी बैग लगेगा। यह बैग लेकर उसे शो छोड़कर घर से बाहर जाना होगा।




