नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में जबरदस्त धमाल देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले बिग बॉस ने अरफीन खान को टाइम गोद बनाया था ताकि वो घर में रहने वाले सदस्यों को कंट्रोल कर सके और उनके पास्ट और फ्यूचर में जाकर समय को बदल सकें। लेकिन अब घर में उनका कार्यकाल खत्म करने के लिए बिग बॉस ने घर में टाइम गॉड का चुनाव करवाया।
बिग बॉस’ के घर में हुआ आम चुनाव
बिग बॉस ने रजत दलाल को कन्फेशन रूम में बुलाकर कहा कि, आप टाइम गॉड के लिए अपना नाम चुनेंगे या फिर घर के किसी अन्य सदस्य को टाइम गॉड के रूप में आप देखते हैं। इसके बाद रजत दलाल अपना नाम चुनते हैं। और घर में अरफीन और रजत के टाइम गॉड बनने के लिए आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू होती है। चुनाव के दौरान रजत और अरफीन घर वालों को कन्वेंस करते हुए दिखाई देते हैं कि लोग उन्हें वोट करें।
चुनाव का आया ऐसा परिणाम
रजत दलाल और अरफीन खान के बीच चल रहे घर में चुनाव के लिए सदस्यों ने एक-एक कर अपना वोट दिया। वोटिंग पूरी होने के बाद बिग बॉस ने अनाउंस करते हुए कहा कि, वोटिंग पूरी हो चुकी है इसका रिजल्ट भी आ गया है, या यू कहें कि कोई रिजल्ट नहीं आया है। क्योंकि दोनों को 8-8 वोट मिले हैं तो यह चुनाव रद्द होता है। इसके साथ ही बिग बॉस आगे कहते हैं कि दोनों में से किसी सदस्य को ज्यादा वोट नहीं मिले हैं इसीलिए इस हफ्ते घर में कोई भी टाइम गॉड नहीं रहेगा।
नॉमिनेशन का आया प्रोमो
बिग बॉस सीजन 18 का एक जबरदस्त प्रोमो सामने आया है। इसमें घर में नॉमिनेशन होते हुए दिखाई दे रहा है। नॉमिनेशन के प्रोमो में बिग बॉस घर वालों को कहते हैं कि, आज श्रुतिका अर्जुन नॉमिनेशन कंट्रोल करेंगी। इसके दूसरी तरफ घरवाले एक-दूसरे को नॉमिनेट करते हुए नजर आते हैं। तो वहीं रजत दलाल और शहजादा के बीच में तकरार देखने को मिल रही हैं। इस तकरार के दौरान दोनों एक दूसरे को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं।





