नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि टिकट टू फिनाले के दो दावेदार बने थे। चुम दरांग और विवियन डीसेना इन दोनों सदस्यों के बीच टास्क हुआ। लेकिन दोनों के हाथ टिकट टू फिनाले नहीं लगा। वहीं अब शो फिनाले की ओर तेजी से बढ़ रहा हैं वहीं अब मिड वीक इवेक्शन भी होने जा रहा है।
विवियन डीसेना और चुम दरांग की तकरार
टिकट टू फिनाले के दो दावेदार बने थे विवियन डीसेना और चुम दरांग। बिग बॉस दोनों सदस्यों के लिए एक टास्क बनाते हैं और कहते हैं कि आज सभी घरवालों को अपने मनपसंद सदस्य को जिताना होगा। उसे टिकट टू फिनाले भी मिल जाएगा। इसके लिए एक टास्क रखा जाता है जिसमें सिल्वर और गोल्ड के ईंटें बॉक्स में रखना होता है। बॉक्स का हैंडल एक तरफ चुम दरांग के हाथ में होता है दूसरा विवियन डीसेना के। इस टास्क का संचालक रजत दलाल होते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि अगर किसी भी एक सदस्य के हाथ से बॉक्स छूट गया तो वह इस रेस से बाहर हो जाएगा।
विवियन डीसेना ने जीता टास्क
टास्क के दौरान चुम दरांग और विवियन डीसेना की तकरार देखने को मिलती है। दोनों ही अपना टास्क शिद्दत से करते हुए नजर आते हैं। विवियन के लिए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा लड़ते हुए दिखाई देते हैं तो वहीं चुम के लिए करणवीर, श्रुतिका, शिल्पा शिरोडकर और चाहत पांडे। इस दौरान चुम दरांग गार्डन एरिया में बॉक्स पड़कर लेट जाती हैं। जिसके बाद विवियन डीसेना बॉक्स को फोर्सफुली खींचते हैं जिसके कारण चुम दरांग गिर जाती हैं और उनका हाथ छूट जाता हैं। और विवियन डीसेना इस टास्क के विनर बन जाते हैं।
रद्द हुआ टिकट टू फिनाले
विवियन डीसेना के जीतने के बाद चुम को सपोर्ट कर रहे घरवाले उन्हें गलत बोलने लगते हैं। जिसके कारण विवियन डीसेना को काफी गिल्ट महसूस होती है कि मेरी वजह से शायद चुम को चोट लग गई है। यही सब चीज सोचते हुए विवियन डीसेना बिग बॉस से बात करते हैं। तब बिग बॉस विवियन से पूछते हैं कि क्या आप ये पावर चुम दरांग को देंगे। इसके बाद विवियन डीसेना बोलते हैं कि मैं ऐसा करना चाहता हूं। लेकिन तब चुम भी इस पावर को लेने से मना कर देती हैं। इसके बाद बिग बॉस गुस्सा हो जाते हैं और ये टास्क ही रद्द के देते हैं।
मिड वीक इवेक्शन
बिग बॉस से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में नॉमिनेट कंटेस्टेंट का मिड वीक इवेक्शन होते हुए नजर आ रहा है। प्रोमो में दिखाई देता है कि घर में ऑडियंस आई हुई है। जो वोट करेगी कि किस सदस्य को फिनाले में नहीं जाना चाहिए। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि किस कंटेस्टेंट्स का पत्ता साफ होता है।




