नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 इस समय काफी चर्चा में है। हाल में ही सलमान खान का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो प्रोमो सेट की शूटिंग पर दिखाई दिए। जिससे यह कंफर्म हो गया कि इस साल बिग बॉस 18 सलमान खान ही होस्ट करेंगे तो वही आप कंटेस्टेंट से जुड़े कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। इसमें अब एक नाम जाने-माने कॉमेडियन का भी जुड़ गया है, जो सालों तक द कपिल शर्मा शो का हिस्सा थे।
चंदन प्रभाकर शो आएंगे नजर
बिग बॉस 18 का प्रोमो की शूटिंग खत्म हो गई है और जल्द ही प्रोमो सामने आने वाला है। वहीं, कंटेस्टेंट के नाम की बात करें तो अभी मार्क्स ने किसी भी नाम की घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स के अनुसार तरह-तरह के नाम सामने आ रहे हैं जिसमें कुछ कंफर्म है तो किसी को अप्रोच किया गया है। अब इनमें से ही एक नाम ‘द कपिल शर्मा शो’ के चंदू चायवाला उर्फ चंदन प्रभाकर का आ रहा है। हालांकि अभी मार्क्स ने इस बात की कोई पूछता नहीं की है।
धीरज धूपर
धीरज धूपर टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में अपना अच्छा अभिनय दिखाया है। वहीं अब रिपोर्ट के अनुसार व बिग बॉस के कंफर्म कंटेस्टेंट माने जा रहे हैं। हालांकि इस बात की भी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
जन्नत जुबेर मिस्टर मिस्टर फैजू
जन्नत जुबेर और मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख का भी बिग बॉस सीजन 18 का कंफर्म सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि दोनों ने अभी इस बात की कोई पुष्टि नहीं की हैं और न ही मार्क्स ने इसे ऑफिशियल किया है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो इनके फैंस के लिए काफी अच्छी खबर होगी।
ईशा सिंह
बिग बॉस सीजन 18 के लिए ईशा सिंह का भी नाम सामने आ रहा हैं। रिपोर्ट के अनुसार वो भी कंफर्म सदस्य बन गई हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। ईशा सिंह टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं उन्होंने कई बड़े टीवी सीरियल में काम किया है।





