नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 18 रियलिटी शो की शुरुआत हो चुकी है। बीते दिन शो में कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है। तो वहीं बिग बॉस का इस बार का खेल काफी निराला लगा। समय का तांडव सही में देखने को मिला। शो की शुरुआत में ही टॉप 2 कंटेस्टेंट की घोषणा कर दी गई है। तो आईए जानते हैं कौन हैं वो दो सदस्य जो आते ही बन गए फाइनलिस्ट।
सलमान खान को दिखा उनका पास्ट और फ्यूचर
बिग बॉस सीजन 18 की शुरुआत ही फ्यूचर से होती है। बिग बॉस सलमान को फ्यूचर के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाते है। इसके बाद बिग बस दर्शकों को सीजन 18 का घर दिखाते हैं और घर से जुड़ी कई बातें बताते हैं। इस बार बिग बॉस की थीम पास्ट प्रेजेंट फ्यूचर के ऊपर बनाया गया है। थीम के बारे में बात करते हुए सलमान खान नजर आते हैं। बिग बॉस सलमान खान का एक बार फिर से स्वागत करते हैं और उनका पेस्ट और फ्यूचर दिखाते हैं। इसके बाद सलमान खान की जोरदार एंट्री होती है। और एक के बाद एक ने कंटेस्टेंट्स आने लगते हैं।
इन कंटेस्टेंट्स की हुई एंट्री
बिग बॉस सीजन 18 में मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर,रजत दलाल, एडवोकेट गुनारत्ना सदावर्ते,शहजादा धामी, अविनाश मिश्रा,चुम दरांग, तंजिंदर सिंह बग्गा,आरफीन खान, सारा आरफीन,हेमा शर्मा, श्रुतिका अर्जुन, करणवीर मेहरा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना और एलिस कौशिक।
बिग बॉस ने देखा टॉप 2 का फ्यूचर
शो सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री बाद सालमन खान विवियन डीसेना और एलिस कौशिक से कहते हैं कि आप दोनों टॉप 2 कंटेस्टेंट बन गए हैं। इसके बाद बिग बॉस भी आकर यही चीज दोहराते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि मैं फ्यूचर देखा है और फ्यूचर के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स यही हैं। इसके बाद बिग बॉस सभी सदस्यों को बुला कर कहते हैं ये जो 2 सदस्य हैं इनका खतरा आप पर बन रहेगा।




