back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: अरफीन खान के कारण सारा खान पर आई मुसीबत, इस हफ्ते ये 5 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

बिग बॉस 18 में रजत दलाल, शहजादा धामी, चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा इन सभी सदस्यों के बीच लगातार झगड़े देखने को मिल रहे है। वहीं बीते दिन नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी पूरी हुई जिसमें 5 लोग नॉमिनेट हुए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन18 के बीते एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई जिसमें घर से बेघर होने के लिए 5 सदस्य नॉमिनेट हुए। नॉमिनेशन के दौरान श्रुतिका और अविनाश मिश्रा, शहजादा धामी और रजत दलाल के बीच में जबरदस्त तकरार देखने को मिली। वहीं, बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अरफीन की गलती की सजा सारा को भुगतना पड़ रहा है।

ये सदस्य हुए नॉमिनेटेड 


बिग बॉस ने श्रुतिका अर्जुन को नॉमिनेशन का कंट्रोल दिया जिसके बाद एक-एक करके सदस्यों को नॉमिनेशन का मौका मिला। हालांकि कुछ सदस्य ऐसे भी थे जिसको श्रुतिका ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया में हिस्सा ही नहीं लेने दिया। जिसके कारण वह घर वालों को नॉमिनेट नहीं कर सकें। नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस हफ्ते जो सदस्य घर से बेघर होने वाले हैं उनके नाम अविनाश, नायरा, रजत, मुस्कान और विवियन हैं।

नॉमिनेशन के दौरान इन सदस्यों के बीच हुई लड़ाई 


श्रुतिका ने अविनाश को नॉमिनेशन की प्रक्रिया में हिस्सा लेने नहीं दिया। इसके बाद अविनाश और श्रुतिका की तकरार देखने को मिली। दोनों एक दूसरे को लगातार कांटे की टक्कर दे रहे थे। वहीं दूसरी तरफ से शहजादा धामी और रजत दलाल के बीच लड़ाई देखने को मिली। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ी  की दोनों ने एक दूसरे को बाहर की भी धमकी दे दी। 

सारा का होगा मिड वीक इविक्शन


बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है। इसमें चाहट पांडे और अविनाश मिश्रा की तकरार होते हुए नजर आ रही है। चाहट पांडे ने अविनाश मिश्रा के ऊपर पानी फेंका जिसके बाद अविनाश ने चाहत को गवार कहा। वहीं दूसरी तरफ प्रोमो के आगे दिखाया जा रहा है कि, अरफीन जेल पहुंच चुके हैं। अरफीन जेल में होते हैं तभी बिग बॉस घरवालों को अरफीन की एक ऑडियो क्लिप सुनाते हैं। उस ऑडियो क्लिप में अरफीन कहते हैं कि उनके हिसाब से उनकी पत्नी सारा को यहां बिग बॉस के घर में नहीं रहना चाहिए। इसके बाद बिग बॉस की आवाज आती है और वह कहते हैं कि अगर अरफीन ऐसा नहीं चाहते हैं तो सारा अगले 24 घंटे में घर से बेघर हो जाएंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

गुपचुप शादी या शूट का हिस्सा, बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे की शेयर की गई फोटो पर फैंस हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी रिएलिटी स्टार बिग बॉस मराठी 2 के विजेता और बिग बॉस 16 के रनर-अप शिव ठाकरे ने सोशल मीडिया पर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...