back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: वीकेंड के वार पर Hina Khan की होगी एंट्री, कीमोथेरेपी के बाद पहली बार टीवी शो में आएंगी नजर

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने कीमोथेरेपी की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं अब एक्ट्रेस बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में नजर आएंगी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।बिग बॉस सीजन 18 इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। घर के कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को कांटे की टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। बीते दिन एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। वहीं अब वीकेंड के बाद से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। इस वीकेंड के वार पर स्पेशल गेस्ट बनकर एक्ट्रेस हिना खान शो में एंट्री करने वाली हैं।

कैंसर से जूझ रही हैं जंग 

 

बिग बॉस ताजा खबर के अनुसार एक्ट्रेस हिना खान इस वीकेंड के वार सलमान खान के साथ शो में दिखाई देंगी। इस खबर के सामने आते ही हिना खान के फैंस काफी खुश हो गए हैं। आपको बता दें कि, हिना खान कई दिनों से कैंसर जैसी बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं। अब ऐसा पहली बार होगा कि कैमियो थेरेपी के बाद एक्ट्रेस किसी टीवी शो में नजर आएंगी।

इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं हेल्थ अपडेट

 

हिना खान अपने इंस्टाग्राम पर फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी हेल्थ की तस्वीरें और अपडेट शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने जब इस बीमारी का खुलासा किया था तब उन्होंने ये बताया था कि वो हर एक पड़ाव अपने फैंस से साथ शेयर करेंगी। और हर किसी को इस बीमारी से लड़ना सिखाएंगी। इसके बाद से ही एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर हेल्थ अपडेट देती हैं। अब उनके बिग बॉस सीजन 18 में आने की खबर सामने आ रही है।लेकिन अभी तक इससे जुड़ा कोई भी प्रोमो रिलीज नहीं हुआ है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो उनके फैंस के लिए यह काफी खुशी की बात होगी।

ये सदस्य हैं नॉमिनेट 

बिग बॉस सीजन 18 शो की बात करें तो इस हफ्ते दिग्विजय सिंह राठी घर के नए टाइम गॉड बन गए हैं। किसके साथ ही विवियन डीसेना और उनके बीच काफी तकरार भी देखने को मिली।वहीं इस हफ्ते शो से बेघर होने के लिए विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, दिग्विजय सिंह राठी, अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे और एलिस कौशिक का नाम शामिल है। अब देखना ये दिलचस्ब होगा की इस सदस्य का सफर शो से खत्म होता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

हिना खान ने करियर की सफलता का खोला राज, बोलीं- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है ने मेरी ज़िंदगी बदली’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टेलीविजन की मशहूर अदाकारा हिना खान ने हाल ही में अपनी कमाई और करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हिना...
spot_img

Latest Stories

बालों ने कर दिया है परेशान, तो घर पर बनाए इन चीजों से सिरम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बाल औरत की खूबसूरती का...

Vastu Tips: आज गुरुवार के दिन करें ये उपाय, किस्मत का खुल जाएगा बंद ताला

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज गुरुवार का दिन बहुत...