नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस सीजन 18 के बीते एपिसोड में काफी कुछ देखने को मिला। शो में करणवीर मेहरा का जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ। तो इसके साथ ही करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना ने अपने रिश्ते को सुलझाने की भी कोशिश की। इसके साथ ही घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई जिसमें 7 सदस्य नॉमिनेट हुए।
चुम दरांग ने लगाया अपना कैलकुलेशन
बिग बॉस घरवालों को नॉमिनेशंस के लिए बुलाते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि आज नॉमिनेशन कुछ अलग तरीके से होगा। बिग बॉस सबसे पहले चुम को नॉमिनेशन के लिए अंदर बुलाते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि आप किन्हीं दो लोगों को सेफ करते हुए सामने दिख रही दीवार पर उनकी तस्वीर लगाएं। और बारी-बारी से एक-एक करके घर के अन्य सदस्यों को बुलाएं वह अपने अकॉर्डिंग इस तस्वीर को बदलकर किसी एक सदस्य को सेफ करेंगे तो किसी दूसरे एक सदस्य को नॉमिनेट। जो 2 सदस्य लास्ट में बचेंगे वह इस हफ्ते की नॉमिनेशन से सेफ हो जाएंगे।
ये 7सदस्य हुए नॉमिनेट
चुम दरांग एक-एक करके सभी घर के सदस्यों को बुलाती हैं। सभी बारी-बारी से एक सदस्य को सेफ करते हैं तो दूसरे एक सदस्य को नॉमिनेट। इसके साथ थी टाइम गॉड चुम दरांग अपना कैलकुलेशन दिमाग चलाते हुए ऐसे सदस्य को घर में बुलाती हैं जो उनके दोस्तों को नॉमिनेट ना कर सकें। वहीं सबसे आखरी में वो करणवीर मेहरा को बुलाते हैं। करणवीर मेहरा की तस्वीर वहां पहले से ही सेफ होती है। वह दूसरी तस्वीर शिल्पा शिरोडकर की लगा देते हैं जिसके कारण यह दो सदस्य सेफ हो जाते हैं। इसके अलावा घर में मौजूद 7 सदस्य इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए नॉमिनेट रहते हैं।
करणवीर मेहरा और रजत में तकरार
बिग बॉस 18 से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में एक अस्पताल थीम पर बना टास्क होते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच तकरार भी देखने को मिल रही है। हालांकि अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह लड़ाई कौन सा मोड़ लेती है। इसके साथ ही प्रोमो में आगे दिखाई देता हैं कि एक्ट्रेस कंगना रनौत भी नजर आती हैं।





