नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में हर दिन कुछ न कुछ देखने को मिल रहा है। वहीं अब घर में चाहत पांडे को ड्यूटी बांटने की पावर मिल गई है। इसके साथ ही घर में अविनाश मिश्रा और रजत दलाल के बीच में जबरदस्त तकरार देखने को भी मिली। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें नॉमिनेशन का टास्क होते हुए नजर आ रहा है।
चाहत पांडे ने असाइन किया घरवालों की ड्यूटी
बिग बॉस 18 के बीते एपिसोड में देखा गया की चाहत पांडे को घर वालों ने अनहाइजीनिक सदस्य बताया। विवियन, अविनाश, ईशा और एलिस ने चाहत को अनऑर्गेनाइज़्ड का टैग दिया। इसके बाद बिग बॉस ने कहा घर के इस शरारती सदस्य को सुधारने के लिए उसे जिम्मेदारी देनी चाहिए। इसके बाद बिग बॉस में चाहत पांडे को सभी घरवालों को ड्यूटी असाइन करने का पावर दिया। इसके बाद चाहत पांडे ने सभी घर वालों को ड्यूटी असाइन की। वहीं, दूसरी तरफ देखा गया कि अविनाश मिश्रा कहते हुए नजर आए की वो इस ड्यूटी के दौरान चाहत से बदला लेगे।
विवियन और अविनाश से परेशान हुईं चाहत
चाहत पांडे ने विवियन और अविनाश को ड्यूटी देते हुए कहा कि, आप इसको अच्छी तरह करें और जब यह हो जाए तो आप मुझे बताओ ताकि मैं एक बार चेक कर लूं। इसके बाद अविनाश काफी रात तक अपनी ड्यूटी नहीं करते हैं। चाहत अविनाश के पास आती हैं और कहती हैं कि आप टेबल साफ कर दो। क्योंकि काफी रात हो गई है। लेकिन अविनाश कहते हैं कि अभी मैं कुछ कर रहा हूं उसके बाद करूंगा। इसके बाद चाहत वहां से चली जाती हैं। चाहत रोते हुए कहती है कि ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं बोल रहे हैं कि आधी रात को ड्यूटी करेंगे और मुझे जगाकर दिखाएंगे।
बिग बॉस 18 का सामने आया प्रोमो
इस प्रोमो में दिखाया जाता है कि, चाहत अविनाश से कहती हैं कि आपने कल रात टेबल साफ नहीं किया। इसके बाद अविनाश और चाहत की बहस होने लगती है। अविनाश को ऐसा बोलते देख रजत दलाल आ जाते हैं और वह चाहत को सपोर्ट करते हुए अविनाश से लड़ाई करने लगते हैं। प्रोमो में आगे दिखाया गया कि घर में नॉमिनेशन का टास्क शुरू हो गया है। इस बार नॉमिनेशंस के टास्क को खतरों के खिलाड़ी का टच दिया गया है।





