नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 इस बार काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लगातार कंटेस्टेंट्स की झड़प लोगों को काफी एंटरटेन कर रही है। वहीं शो से अविनाश मिश्रा के बेघर होने की खबर आने के बाद उनके फैंस काफी हैरान हो गए थे। इसका एक प्रोमो भी जारी किया गया था। लेकिन अब रिपोर्ट्स के अनुसार पता लगा है कि अविनाश घर से बेघर नहीं होंगे।
अविनाश मिश्रा नहीं होंगे शो से बेघर
बिग बॉस 18 के घर में इन दिनों राशन को लेकर काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रह है। शो में राशन के सिलसिले में अविनाश मिश्रा की अफरीन और चुम दरांग से लड़ाई होती है जिसमें अविनाश मिश्रा अपना आपा खो देते हैं। तो वहीं घर वाले अविनाश मिश्रा को एलिमिनेट करने का फैसला लेते हैं। इससे जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है इसमें अविनाश को घर से बेघर होते हुए देखा जा रहा है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस तक के पेज ने ट्वीट करके बताया है कि, अविनाश मिश्रा घर से बेघर नहीं होंगे। बल्कि वह जेल जाएंगे और इसके साथ ही उनको एक पावर भी दी जाएगी।
अविनाश को मिलेगी राशन की पावर
रिपोर्ट्स के अनुसार, पता चला कि अविनाश मिश्रा घर से बेघर नहीं होंगे। हालांकि प्रोमो में उन्हें घर से बेघर होते हुए देखा जा रहा है। लेकिन प्रोमो मिसलीडिंग भी हो सकता है। बिग बॉस तक पेज के अनुसार अविनाश घर से बेघर नहीं होंगे उन्हें बिग बॉस जेल में रखेंगे और इसके साथ ही उन्हें राशन बांटने की पावर भी मिलेगी वो राशन का रेख-देख करेंगे।
दर्शकों का आया रिएक्शन
अब इस पोस्ट पर दर्शकों के भी कमेंट्स आ रहे हैं एक ने लिखा, ‘अगर जेल में पावर मिली है तो कैसी जेल।’, दूसरे ने लिखा, ‘पता ही था कुछ ऐसा ही होने वाला है।’ इस प्रकार के कई कमेंट्स है जो लगातार आ रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि, अभी तक अविनाश मिश्रा के बेघर न होने की खबर ऑफीशियली नहीं जारी की गई है न ही इससे रिलेटेड कोई प्रोमो सामने आया है।







