नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।बिग बॉस 17 के घर में वीकेंड आते-आते कोई ना कोई बड़ा हंगामा हो ही जाता है। और लोग वेकेंड के वार का इंतजार करने लगते हैं। इस बार वीकेंड के वार से पहले जो बवाल मचा हुआ है इस सीजन में अब तक नहीं हुआ है। आपको बता दे सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें अभिषेक और तहलका के बीच फिजिकल फाइट को लेकर यह बवाल मचा हुआ है।जिसमें अभिषेक चिल्लाते हुए दिख रहे हैं, तो वहीं ,सनी आर्या फिजिकल होते हुए नज़र आ रहे हैं इस पर कहा जा रहा है कि तहलका को शो से बाहर निकाल दिया गया है, हालांकि इस पर अभी तक कंफर्मेशन नहीं आई है।
सनी आर्या होंगे घर से बाहर
बिग बॉस 17 के वीकेंड के वार में इस बार सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट करते हुए नजर आ रहे है । और फैंस काफी एक्साइड है या देखने के लिए की करण जौहर अभिषेक और तहलका की लड़ाई पर क्या फैसला करेंगे। कहा जा रहा है कि अभिषेक कुमार के साथ फिजिकल होने के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया जाएगा। इससे पहले भी कई बार बिग बॉस सनी को चेतावनी दे चुके हैं, मगर तहलका अपना एग्रेसिव बिहेवियर सुधार नहीं पा रहे हैं।
ईशा और अरुण के कारण अभिषेक और तहलका की हुई लड़ाई
लड़ाई उस वक्त शुरू हुई जब ईशा मालवीय दिन में सोती हुई पकड़ी गईं। इसके बाद अरुण उन्हें उठाने के लिए आए लेकिन अभिषेक को उनका बिहेवियर पसंद नहीं आया और वो भड़क गए। सनी और अरुण बेस्ट फ्रेंड हैं, ऐसे में अभिषेक के सामने सनी आकर खड़े हो गए और दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। वायरल हो रहे वीडियो में सनी आर्या उर्फ तहलका अभिषेक कुमार की शर्ट खींचते हुए उन्हें धमकी दे रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे से गाली गलौज भी कर रहे हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





