नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 17 में इस हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला तहलका और अभिषेक के बीच फिजिकल फाइट भी देखने को मिली जिसके बाद पूरे घर में बवाल मच गया। केवल घर में ही नही बल्कि घर के बाहर भी लोग यही सोच रहे थे कि इस फिजिकल फाइट का क्या फैसला होगा। वहीं, करण जौहर ने फाइट का फैसला करते हुए सनी आर्य उर्फ़ तहलका को घर से बेघर कर दिया है। करण ने जब अपना फैसला सुनाया तो पूरे घर वाले काफी इमोशनल हो गए। अभिषेक जो थोड़ी देर पहले करण को फैसला सुनाने के लिए बोल रहे थे अब तहलका के जाने के बाद काफी दुखी दिख रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि यह सब उनके वजह से हुआ है।
एकता कपूर ने विक्की को अंकिता के साथ अच्छा बर्ताव करने को कहा
वीकेंड के वार पर एकता कपूर ने घर वालों के लिए एक वीडियो संदेश भेजा है।संदेश में उन्होंने विक्की को पत्नी अंकिता के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा एकता ने कहा कि अंकित का दिल बहुत बार टूटा है इसलिए जरा संभल कर उसका ध्यान रखा करो।वहीं ,एकता ने मुनावर को कहा एक रियालिटी शो जीतने के बाद तुमसे काफी उम्मीद है। शुरुआत में तुमने बहुत अच्छा गेम खेला लेकिन अभी तुम बहुत बोरिंग हो गए हो।
समर्थ ने ख़तम किया ईशा से रिश्ता
बिग बॉस 17 का नया प्रोमो आया है। जिसमे ईशा अभिषेक के साथ मस्ती मज़ाक करती रहती है तभी समर्थ बोलते है की ईशा तुम अभिषेक और खानजादी के बढ़ते रिश्ते से जल रही हो। तब ईशा इसका जवाब देती है और कहती हैं तू पागल हो गया है। जिसके बाद समर्थ और ईशा के बिच लड़ाई छिड़ जाती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





