Vastu Tips: हाथ से इन चीजों के गिरते ही आप हो जाएंगे बर्बाद, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र?

हाथ से कुछ चीजों का गिरना काफी अशुभ माना जाता है। जिससे कारण हमारी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। और हमारे ऊपर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है।
Vastu Tips of Money
‍ˈ
Vastu Tips of Money ‍ˈwww.raftaar.in

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क 13 February 2024: अक्सर काम करते समय हमारे हाथों से कुछ चीज फिसल कर नीचे गिर जाती है। लेकिन हम उसे अनदेखा कर देते हैं। लेकिन यही चीज आपकी परेशानियों का कारण बन सकती हैं। वास्तु के अनुसार ऐसी कई चीज बताई गई है जिनका गिरना काफी अशुभ माना जाता है।

इन चीजों का गिरना होता हैं अशुभ

सिंदूर

सिंदूर का गिरना काफी अशुभ माना जाता है। अगर आपके हाथ से सिंदूर गिर जाए तब वह विपत्ति को न्योता देता है। और व्यापार में भी काफी नुकसान होने की संभावना होती है।

नमक

अगर आपके हाथ से नमक गिरता है। तो आपके घर में आर्थिक तंगी हो जाती है।वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक या इशारा देता है कि आने वाले दिनों में आपको पैसों की कमी होने वाली है।

दूध

दूध कभी हाथ से गिरना काफी अशुभ माना जाता है।दूध अगर हाथों से गिर जाए तो परिवार के सदस्यों में तनाव पैदा होने लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूध का गिरना स्पष्ट रूप से घर में संकट आने का संकेत देता है। के कारण परिवार में मतभेद होने लगता है।

पूजा की थाली

अगर आप भगवान की आरती कर रहे हैं और अचानक आपकी पूजा की थाली गिर जाए तब इसे काफी अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि भगवान ने आपकी पूजा स्वीकार नहीं की है। इससे परिवार पर बड़ा संकट छा सकता है।

बर्तन

अगर आपके हाथ से भी बार-बार बर्तन गिरते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। और जीवन में कई सारी परेशानियां आती है। वहीं बर्तन गिरने से मां लक्ष्मी भी रूठ जाती हैं।

तेल

सरसों का तेल भगवान शनि देव और हनुमान जी को भी चढ़ाया जाता है। ऐसे में सरसों का तेल गिरने से भगवान शनि देव काफी क्रोधित हो जाते हैं। और आपके जीवन में कई सारी परेशानियां आने लगती है। इसलिए सरसों का तेल काफी अच्छे से रखना चाहिए।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in