
नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। (Vastu Upay For Money ): धन का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। ऐसा माना जाता है कि पैसे के बिना जिदंगी असंभव है। आज के समय में व्यक्ति पैसा कमाने के लिए दिन रात मेहनत करता है। वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए कुछ ना कुछ विशेष वास्तु नियम बनाये गए हैं, इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति हर प्रकार से सुखी रहता है। जिन लोगों के घर में वास्तु के नियमों का ध्यान नहीं रखा जाता उनके यहां धन की कमी होने लगती है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में पैसे की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं किन नियमों को अपनाकर हम अपनी जीवन में धन की वर्षा कर सकते हैं।
धन प्राप्ति के उपाय
तिजोरी हमेशा घर के ईशान कोण में लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र में घर के उत्तरी भाग को कुबेर का स्थान माना गया है। अगर आप किसी अलमारी में पैसे रखते हैं तो उसे बीच में या अलमारी के ऊपरी भाग में रखें। वास्तु के अनुसार धन को सबसे नीचे रखने पर वह टिकाऊ नहीं रहता है। व्यापार वृद्धि यंत्र, महालक्ष्मी यंत्र और बिशा यंत्र को अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
यदि आपके लाख प्रयासों के बाद भी आपके घर में धन का आगमन नहीं होता है तो धन की देवी लक्ष्मी और कुबेर की मूर्ति को अपने पूजा कक्ष में स्थापित करें। इनकी नियमित पूजा करें। यदि आप इस उपाय को अपनाते हैं तो आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होगी।
अक्सर लोग रात के खाने के बाद किचन में झूठे बर्तन ऐसे ही छोड़ देते हैं। वास्तु में इसे बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में रात के समय झूठा सामान रखा जाता है, उस घर में देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है, इसलिए रात को सोने से पहले अपने किचन को साफ कर लें।
जिस घर में गंदगी होती है वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं रहती हैं, इसलिए अपने घर को हमेशा साफ सुथरा रखें। घर की उत्तर पूर्व दिशा में कभी भी कूड़ा करकट नहीं रखना चाहिए, इस दिशा को बेहद शुभ जाता है। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में दरिद्रता आ जाती है।
यदि आप धन की समस्या से परेशान हैं तो हर हाल में दक्षिणावर्ती शंख को पूजा स्थान में रखें। इस शंख को प्रतिदिन पूजा के समय फूंकें, इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।