नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 18 August 2024। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन की प्यार का प्रतीक होता है। आज के दिन बड़े उत्साह से बाजारों में चमचमाती हुई राखी सजी रहती है। बहन भाई के हाथ में राखी बांधकर यह पर्व मानती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में राखी बांधने से लेकर उतारने तक के बारे में कई बातें बताई गई है जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि राखी से जुड़ा कुछ नियम होता है और अगर आप उसे नियम का पालन नहीं करते हैं तो इसका गलत प्रभाव भी आप पर पढ़ने लगता है।
रक्षाबंधन के दिन इन नियमों का करें पालन
इस साल रक्षाबंधन के त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा इसके साथ ही आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। लेकिन इस साल राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 01:30 से रात्रि 09:07 तक रहेगा। कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट का रहेगा। अक्सर राखी बांधते समय कुछ लोग गलती कर देते हैं वह कंफ्यूज रहते हैं कि राखी किस हाथ में बांधनी चाहिए।शास्त्रों के अनुसार दाहिना हाथ या सीधा हाथ में ही कलवा बांधना चाहिए।
रक्षाबंधन के दिन राखी बंधवाने के लिए भाई का पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठना बहुत शुभ माना जाता है। बहन का मुख इस समय पश्चिम दिशा की ओर होना शुभ रहता है। राखी बांधने से पहले भाई को रोली या चंदन से तिलक करना चाहिए।
राखी बंधवाने के बाद आपको राखी को 1 दिन में नहीं उतारना चाहिए। यानी राखी को 21 दिन तक कलाई में बांधे रखना चाहिए लेकिन उसे दौरान अगर राखी खंडित होकर टूट जाती है तो आप उसको किसी पेड़ के नीचे रख सकते हैं या फिर जल में प्रवाहित कर सकते हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





