back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips : कौन सा झूला आपके घर के लिया है उपयुक्त , जानिये वास्तु के दृष्टिकोण से !!

Swing in House :अगर आपके घर में झूला है या आप झूला लगवाने की सोच रहे हैं तो झूले के ये नियम जरूर जान लें। वास्तु शास्त्र में घर में झूला झूलने से जुड़े अहम नियम बताए गए हैं।

नई दिल्ली , 2 सितम्बर 2023 : घर में रखी हर छोटी-बड़ी चीज घर में रहने वाले लोगों पर शुभ या अशुभ प्रभाव डालती है। इसलिए घर में रखी सभी चीजें वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार होनी चाहिए ताकि घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव न पड़े। वास्तु शास्त्र में दिशा, स्थान, रंग और आकार जैसी कई चीजों का महत्व बताया गया है, जिनका पालन करने से घर में खुशियां बनी रहती हैं। बात करें झूले की तो अगर आपके घर में झूला है या आप झूला लगवाने की सोच रहे हैं तो झूले के ये नियम जरूर जान लें। वास्तु शास्त्र में घर में झूला झूलने से जुड़े अहम नियम बताए गए हैं।

लकड़ी का झूला बेहतर है

लोग घर में कई तरह के झूले बनाते हैं। जैसे लोहे के झूले, प्लास्टिक के झूले तथा अन्य धातुओं से बने झूलों का भी प्रयोग किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप घर में अपने लिए झूला लगा रहे हैं तो वह किसी धातु की बजाय लकड़ी का बना हो तो बेहतर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में लकड़ी का झूला लगाने से धन-संपदा बनी रहती है और घर में मौजूद लोगों के बीच आपसी तालमेल बना रहता है।

लकड़ी का झूला घर में बरकत लाता है

घर में लकड़ी से बना झूला लगाने से घर में बरकत बनी रहती है। साथ ही घर में मौजूद बच्चों के मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उनकी तरक्की की राह आसान हो जाती है।

झूला किस दिशा में होना चाहिए

घर में झूला लगाते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झूला लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि झूला हमेशा पूर्व और पश्चिम दिशा में झूलता रहे। झूले का सिरा इस प्रकार होना चाहिए कि झूले पर बैठने वाले व्यक्ति का मुख सदैव पूर्व दिशा की ओर रहे।

गोल झूला बालकनी के लिए बिल्कुल उपयुक्त है

आजकल बालकनी पर झूला झूलने का चलन तेजी से बढ़ गया है। इससे लोगों का झूला झूलने का शौक भी पूरा हो जाता है और बालकनी की खूबसूरती भी बढ़ जाती है. अगर आप घर की बालकनी में झूला लगाने की सोच रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार लकड़ी से बना गोल या अर्धवृत्ताकार झूला लगाना बेहतर साबित हो सकता है।

भूलकर भी न करें इस दिशा की ओर रुख

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झूले का मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। घर में लगाए जा रहे झूले का मुख कभी भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर मुख करके जोड़ने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है, जो घर की प्रगति में बाधा उत्पन्न करती है और परिवार के सदस्यों के लिए किसी बड़े संकट का संकेत देती है।

झूले को पूर्व-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झूला लगाते समय दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। घर में झूले को हमेशा पूर्व और पश्चिम दिशा में झूलते हुए रखना चाहिए। झूले पर बैठने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर हो तो शुभ रहता है।

निष्कर्ष

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झूला लगाना शुभ माना जाता है। झूला लगाने से घर में सकारात्मकता आती है और नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। झूला लटकाने से घर में अशुभ ग्रहों या यूं कहें कि अशुभ ग्रहों के दोष और बुरी नजर से छुटकारा मिलता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...