Vastu Tips: घर के वास्तुदोष के कारण हो सकती हैं समस्याएं, इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

वास्तु नियमों की अवहेलना करने के कारण कई बार व्यक्ति को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Vastu Tips
Vastu Tips

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में घर बनवाते समय बाहरी सुंदरता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। घर बनवाते समय साज-सज्जा पर तो ध्यान दिया जाता है, पर वास्तु नियमों को भूल जाते हैं। वास्तु नियमों की अवहेलना करने के कारण कई बार व्यक्ति को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घर में वास्तुदोष होने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चारों दिशाओं में पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश के पांच तत्वों को संतुलित करें। इसके साथ ही वास्तु के नियमों का पालन करने से सारी समस्याए समाप्त हो जाएंगी। आइए जानते हैं किन नियमों का रखें ख्याल...

इन नियमों का रखें ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर की ओर सिर करके सोने से साइनस इंफेक्शन, सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या होती है। बेडरूम में कभी भी टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए, इससे भी बीमारी घर में प्रवेश करती है। इस दिशा में सोने वाले व्यक्ति को बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

  • वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर की महिला को खाना बनाते समय दक्षिण दिशा की ओर मुख नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में खाना बनाने से जोड़ों में दर्द, कमर दर्द और सर्वाइकल की समस्या हो सकती है। ऐसा करने के लिए खाना बनाते समय महिला का चेहरा पूर्व दिशा में रहना चाहिए।

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर पूर्व दिशा में सीढ़ियां और शौचालय नहीं बनाना चाहिए। घर बनवाते समय वास्तु नियमों का विशेष ध्यान रखें। टॉयलेट का सही दिशा में बेहद जरूरी होता है।

  • घर की उत्तर और पूर्व दिशा को बंद नहीं करना चाहिए। इसके अलावा दक्षिण और नैऋत्य दिशा में दरवाजा नहीं होना चाहिए। इस दिशा में दरवाजा बनाने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in