Vastu Tips : हल्दी बनाएगा आपको मालामाल जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

घर में ऐसी कई चीज होती है जिनका इस्तेमाल करके हम लक्ष्मी माता को प्रसन्न करते हैं। लेकिन क्या हम जानते हैं की हल्दी से जुड़े यह उपाय करके हम रातों-रात मालामाल बन सकते हैं।
Vastu Shastra of Turmeric
Vastu Shastra of Turmericwww.raftaar.in

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क 18 December 2023 : हिंदू धर्म के अनुसार वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में ऐसी कई सारी चीजें होती है जिनका इस्तेमाल सही तरीके से करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। और मां लक्ष्मी के प्रसन्न होते ही आपका भाग्य तेज हो जाता है। और आपको धन की कमी नहीं होती। हमारे घर की किचन में ऐसे कई मसाले व सामग्री होती है जिनका इस्तेमाल करके हम अच्छे-अच्छे पकवान बनते हैं लेकिन क्या हम जानते हैं उन सामग्रियों में से कोई एक चीज हमें मालामाल बन सकती है।

हल्दी से होगा आपके जीवन में चमत्कार

हिंदू धर्म में हल्दी को काफी शुभ मानते हैं। पूजा हो या पाठ हर एक चीज में हल्दी का होना आवश्यक है। हल्दी काफी पवित्र और शुद्ध होती है। इसलिए हल्दी का अभिषेक विवाह अथवा किसी और महत्वपूर्ण संस्कार में किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि विवाह के दौरान हल्दी की एक रस्म भी की जाती है ऐसा कहा जाता है कि दूल्हा और दुल्हन को हल्दी वाले दिन हल्दी लगाने से उनकी नई जीवन की शुभ शुरुआत होती है। वहीं हल्दी को हम स्वास्थ संबंधित कई समस्याओं के लिए उपयोग करते हैं इसमें औषधिक गुण होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्दी को काफी उपयोगी माना जाता है मात्र चुटकी भर हल्दी द्वार पर लगाने से घर में सुख शांति और धन की प्राप्ति होती है।

जानिए हल्दी से जुड़े यह उपाएं

घर के गेट पर करें हल्दी का छिड़काव हल्दी को काफी पवित्र माना जाता है ऐसे में अगर हल्दी के पानी का हम घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़काव करते हैं तो घर में पॉजिटिव एनर्जी आने के साथ-साथ सुख शांति रहती है। ऐसा माना जाता है कि घर के मुख्य स्थान पर राहु केतु का वास होता है। अगर वहां पर हल्दी का पानी छिड़का जाए तो राहु केतु की खराब दृष्टि आपके घर पर नहीं पड़ती। वहीं हल्दी एक ऐसी चीज होती है जिसके द्वारा हम भगवान को तिलक लगाते हैं। और अगर यही तिलक हम अपने भी माथे पर लगाकर कहीं बाहर जाते हैं तो हमारा बिगड़ा काम जरूर बनता है। इसीलिए माना जाता है कि घर से आप जब भी बाहर निकले तो माथे पर हल्दी का टीका अवश्य लगाएं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in