Vastu Tips: घर के झगड़ों से हो चुके हैं परेशान, तो आज ही आजमाएं मोर पंख से जुड़े ये वास्तु नियम

वास्तु के इन दोषों को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय किए गए हैं। इनमें मोर पंख से जुड़ा उपाय बहुत ही कारगर होता है।
Vastu Tips
Vastu Tips

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में हर के जगह और चीज के लिए कुछ वास्तु नियम बनाये गए हैं। इन वास्तु नियम का इस्तेमाल कर के हम घर में नाकारात्मक ऊर्जा को आने से रोक सकते हैं। इसके साथ ही जीवन की कई परेशानियों को कम कर सकते हैं।  घर में वास्तु दोष होने के कारण जीवन में अनेक समस्या बनी रहती है। इसके साथ ही घर में कलह कलेश भी होता रहता है। वास्तु के इन दोषों को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय किए गए हैं। इनमें मोर पंख से जुड़ा उपाय बहुत ही कारगर होता है। अगर आप भी वैवाहिक कलह से परेशान हैं तो मोरपंख के इन उपायों का लाभ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं किस तरह से मोर पंख घर के कलह को दूर कर सकते हैं।

मोर पंख के फायदे

  • घर में मोर पंख रखने के अनेको फायदे होते हैं। मोर पंख मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां सरस्वती का भी वास होता है। इन दोनों के वास के कारण मोर पंख रखने से कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है, इसके साथ ही ज्ञान का भंडार भी भरा रहता है।

  • घर में यदि बांसुरी और मोर पंख को साथ में रखा जाए तो उससे आपसी संबंध बेहतर होते हैं। घर के सदस्यों में एकता और प्रेम का वास होता है।

  • यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही हो तो आप अपने बेडरूम में मोर पंख रख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि बेडरूम में मोर पंख रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

ग्रहों का प्रभाव दूर करता है मोर पंख

21 बार ग्रह मंत्र का जाप करते हुए मोर पंख पर जल चढ़ाएं। इसके बाद इसे ऐसी जगह लगाएं जहां हर कोई इसे देख सके। कहा जाता है कि इससे ग्रह के हानिकारक प्रभाव में कमी आती है। कई बार घर में शांति नहीं रहती है, क्योंकि घर पर बुरी नजर लगी होती है। अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने के लिए ईशान कोण में भगवान कृष्ण की तस्वीर और मोर पंख लगाएं। इस उपाय की मदद से घर में वास्तु दोष दूर होते हैं और सुख-शांति बनी रहती है। घर की आग्नेय दिशा में मोर पंख लगाने से भी वास्तु दोष दूर होते हैं।

Related Stories

No stories found.