नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप अपना भाग्य बदल सकते हैं। अगर आपके घर में कई प्रकार की परेशानी आ रही है लगातार आर्थिक तंगी जैसा माहौल बना हुआ है तब आपको समझ जाना चाहिए कि आपके घर में कुछ ना कुछ गलत हो रहा है और इसे आपको ठीक करना चाहिए। वास्तु दोष आपके घर को पूरी तरह से घेर लिया है इसे जल्द से जल्द घर से बाहर निकलना चाहिए। नीचे ऐसे कई सारे ट्रिक बताए गए हैं जिन्हें अपना कर आप अपने घर से वास्तु दोष खत्म कर सकते हैं और सुख समृद्धि का सकते हैं।
इस प्रकार दूर करें घर से वास्तु दोष
अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा होता है। तब आपका कोई भी काम नहीं बनता है। घर में आपके माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है। जिसके कारण आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। वहीं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप कितना भी प्रयास करें वह प्रसन्न नहीं होती हैं। इसके लिए आपको अपने घर की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए तभी आपके घर में देवी देवताओं की कृपा होगी।
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को आप उनके अच्छे से पूजा अर्चना करें। इसके अलावा आप उन्हें शुक्रवार को खीर का भोग चढ़ाएं। इसे माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है वहीं आप लक्ष्मी यंत्र भी अपने घर में लगा दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर में होने लगती है आपका सारा काम बनने लगता है और घर में आर्थिक संगीत जैसी समस्या भी दूर हो जाती है।
अपने घर को शुद्ध बनाने के लिए आपको समय-समय पर घर पर गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इसके अलावा घर में दीपक अथवा धूप जलाना चाहिए इससे आपका घर शुद्ध रहता है। कई लोग घर को साफ सुथरा रखने हैं।लेकिन किचन और बाथरूम को ऐसे ही छोड़ देते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए आपको किचन और बाथरूम को भी अच्छे से साफ से तरह रखना चाहिए। ताकि आपके घर में किसी तरह का वास्तु दोष न लग सके और आपके घर परिवार में हमेशा तरक्की बनी रहे।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




