नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का होता है। एक दिन लोग माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिनको अपना कर आप अपना भाग्य बदल सकते हैं। अगर आपके घर में कई प्रकार की परेशानी आ रही है लगातार आर्थिक तंगी जैसा माहौल बना हुआ है तब आपको समझ जाना चाहिए कि आपके घर में कुछ ना कुछ गलत हो रहा है और इसे आपको ठीक करना चाहिए। नीचे शुक्रवार से जुड़े कैसे उपाय बताए गए हैं जिससे आपको करना चाहिए ताकि आपके घर में सुख समृद्धि आ सके।
शुक्रवार के दिन जरूर करेंगे काम
अगर आपके घर में वास्तु दोष लगा होता है तब आपका कोई भी काम नहीं बनता है। घर में आपके माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है जिसके कारण आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। वहीं माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप कितना भी प्रयास करें वह प्रसन्न नहीं होती हैं। इसके लिए आपको अपने घर की साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रखना चाहिए तभी आपके घर में देवी देवताओं की कृपा होगी।
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को आप उनके अच्छे से पूजा अर्चना करें। इसके अलावा आप उन्हें शुक्रवार को खीर का भोग चढ़ाएं। इसे माता लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती है वहीं आप लक्ष्मी यंत्र भी अपने घर में लगा दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर में होने लगती है। इसके साथ ही शुक्रवार के दिन आपको पानी में नमक डालकर पूरे घर में पोछा लगाना चाहिए इससे शुद्धता आती है माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने के अलावा आप लक्ष्मी यंत्र भी घर में लगा सकते हैं। मुख्य द्वार के आसपास लक्ष्मी यंत्र लगाने से माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर में बनी रहती है। कोई भी नकारात्मकता आपके घर में प्रवेश नहीं कर सकती है। इसके सती माता लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन कमल गट्टा अर्पित करना चाहिए कमल का फूल अर्पित करना चाहिए इन सब चीजों को अर्पित करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आप पर अपना आशीर्वाद बनाए रखती हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





