back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips : रसोईघर में रखें इस रंग की तस्वीर ,माँ अन्नपूर्णा की रहेगी कृपा

Vastu Tips : रसोई में इन रंगों की तस्वीर लगाने से घर में अन्न की कमी कभी नहीं होती और हमेशा मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद घर के सदस्यों पर बना रहता है।

नई दिल्ली, 07 अगस्त 2023 : घर के किचन में आज ही लगाएं इस रंग की तस्वीर, बनी रहेगी मां अन्नपूर्णा की कृपा, कभी खाली नहीं होगा अन्न का भंडार !

वास्तु शास्त्र में घर में रखने वाली एक-एक चीज को रखने और खरीदने का नियम बताया गया है। अगर वास्तु कि इन बातों का ध्यान रखा जाए तो घर में सुख-समृद्धि जरूर आती है। तो आज हम वास्तु शास्त्र में जानेंगे कि घर के कमरों में किस रंग की तस्वीर लगाना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, घर के रसोईघर में सफेद या सुनहरे रंग की तस्वीर लगानी चाहिए। रसोई में इन रंगों की तस्वीर लगाने से घर में अन्न की कमी कभी नहीं होती और हमेशा मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद घर के सदस्यों पर बना रहता है। घर के पूजा घर में गुलाबी या पीले रंग की तस्वीर लगानी चाहिए। 

बाथरूम के लिए चुने ये रंग

इसके अलावा बाथरूम में भी आप तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, बाथरूम में नीले या सफेद रंग की तस्वीर लगाएं। इससे घर के सदस्य स्वस्थ रहते हैं। कई लोगों के घरों में वाहन आदि के लिए गैरेज बना होता है। आप वहां पर भी तस्वीर लगा सकते हैं। गैरेज में आप पीले या भूरे रंग की तस्वीर लगाएं। इससे घर के सदस्य वाहन से होने वाली समस्याओं से बचे रहते हैं। 

बेडरूम और बच्चों के कमरे में लगाएं इस रंग की तस्वीर 

बेडरूम में यदि लाल या गुलाबी रंग की तस्वीर लगाई जाए तो पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास बना रहता है। तकरार की गुंजाइश कम हो जाती है। इसके अलावा स्टडी रूम में हल्के भूरे या हल्के नीले रंग की तस्वीर लगाना अच्छा रहता है। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है और तस्वीर को देखकर उन्हें सुखद अहसास होता है. जबकि बच्चों के सोने के कमरे में नारंगी या बैंगनी रंग की तस्वीर लगानी चाहिए !

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵