Vastu Tips: घर में चाहते हैं धन की बारिश, तो आज ही लगाएं ये चार पौधे

वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी से छूटकारा पाने के लिए अनेक नियमों के बारें में बताया गया है। इनमें से एक नियम है घर पर पौधा लगाना है, इसके साथ ही इन पौधा की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है।
Vastu Tips: घर में चाहते हैं धन की बारिश, तो आज ही लगाएं ये चार पौधे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। ऐसा माना जाता है कि वास्तु के अनुसार काम करने से मनुष्य के सारे काम सफल होते हैं। करियर और कारोबार में सफलता पाने के लिए भी व्यक्ति वास्तु के नियमों का पालन करता है। यदि आप वास्तु के नियमों का पालन नहीं करते हैं, उन्हें अनदेखा करते हैं तो आपको जीवन में अनेक कठिनाइइयों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र में आर्थिक तंगी से छूटकारा पाने के लिए अनेक नियमों के बारें में बताया गया है। इनमें से एक नियम है घर पर पौधा लगाना है, इसके साथ ही इन पौधों की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। आइए जानते हैं किन पौधो को लगाने से घर में तरक्की आती है।

शमी का पौधा लगाएं

आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो घर की दक्षिण दिशा में शमी का पौधा लगाएं। शमी के पेड़ की पूजा करने से घर में सौभाग्य, समृद्धि और समृद्धि आती है। साथ ही व्यक्ति शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्त हो जाता है। भगवान शिव और गणेश भी इस पौधे की पूजा करना पसंद करते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति सुखी रहता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच लगाव बना रहता है।

स्पाइडर प्लांट लगाएं

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार घर में स्पाइडर का पौधा होना बहुत ही शुभ होता है। यह पौधा आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छूटकाा मिलता है। इस पौधे को उत्तर पूर्व दिशा में लगाने से फायदा मिलता है। इस दिशा में पौधा लगाने से रोग, चिंता और अन्य कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। इस पौधे को आप अपने वर्कप्लेस में भी लगा सकते हैं।

तुलसी का पौधा लगाएं

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। घर की महिलाएं प्रतिदिन स्नान और ध्यान के बाद तुलसी के पौधे की पूजा करती हैं। इसके अलावा शाम को भक्ति भाव से आरती की जाती है। मां तुलसी धन की देवी मां लक्ष्मी का ही एक रूप हैं। घर के अंदर तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। यह वास्तु के दोषों को भी दूर करता है। तुलसी माता की पूजा जगत के पालनहार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने वाली होती है। इनकी कृपा से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in