back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: घर के पर्दे बदल सकते हैं आपकी किस्मत, जानें किस कमरे में लगाएं कौन से रंग का पर्दा

घर के पर्दे घर की रौनक होते हैं, इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपने घर के पर्दे का चयन बहुत ही सोच समझकर करें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हुई हर चीज का अपना एक विशेष स्थान और महत्व होता है। हर जगह और घर में रखी हुई हर वस्तु की अपनी नकारात्मक और सकारात्मक उर्जा होती है। घर के पर्दे घर की रौनक होते हैं, इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपने घर के पर्दे का चयन बहुत ही सोच समझकर करें। घर के पर्दे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ घर की सुरक्षा में भी काफी कारगार होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर के पर्दों से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं। आइए जानते हैं कि हमें अपने घर में किस रंग के पर्दे का इस्तेमाल करना चाहिए।

घर के बड़े सदस्य का कमरा

घर में घर के मुख्य सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए घर के मुखिया के कमरे के पर्दे का चुनाव सोच समझ कर करना चाहिए। घर के मुखिया के कमरे में विशेष रूप से भूरे, नीले रंग का पर्दा लगाना चाहिए। इस रंग के पर्दे लगाने से घर के मुखिया की सेहत बेहतर रहती है। इस रंग के पर्दे घर में भी सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

बेडरूम

बेडरूम घर का एक ऐसा कमरा होता है जहां व्यक्ति को शांति और आराम मिलता है। यदि आपकी नई-नई शादी हुई है तो आप बेडरूम के पर्दों को काफी सोच समझकर चुनें। पति- पत्नी को अपने रूम में लाल या फिर गुलाबी रंग के पर्दे लगाना चाहिए। इन रंग के पर्दों को बेडरूम में लगाने से आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहती है। इसके साथ ही पति पत्नी के संबंध भी मजबूत होते हैं।

पूजा घर

घर के सबसे मुख्य स्थानों में से एक पूजा घर होता है। पूजा घर सबसे पवित्र स्थान होता है। पूजा घर के कमरे में हमेशा पीले या नारंगी रंग के पर्दों का प्रयोग करना चाहिए। ये दोनों रंग शांति और शुद्धता का प्रतीक माने जाते हैं। इस रंग का चुनाव करने से पूरे घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories