Vastu Tips: घर में किस दिशा में क्या रखें जिससे खत्म होगी पैसों की तंगी, जानिए इनसे जुड़े वास्तु नियम

घर में वास्तु के नियमों का पालन नहीं होने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
Home
Home

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वास्तु के अनुसार घर बनवाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार हर चीज के लिए सही दिशा निर्धारित की गई है। घर में वास्तु के नियमों का पालन नहीं होने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाते हैं और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वास्तु का संबंध घर बनवाने से है। आइए जानते हैं घर में किस दिशा में क्या होना चाहिए ?

किस दिशा में रखें क्या

1. उत्तर दिशा - वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा कुबेर की होती है। तिजोरी को उस दिशा में रखना चाहिए साथ ही धन के संचार को बनाये रखने क लिए इस दिशा को खाली रखना चाहिए।

2. पूर्व दिशा : घर की पूर्व दिशा खाली रहनी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव हैं।

3. दक्षिण दिशा : वास्तु नियमों के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में भारी सामान होना चाहिए। इस दिशा में कोई खुला स्थान या शौचालय नहीं होना चाहिए।

4. पश्चिम दिशा : इस दिशा के देवता वरुण हैं, जिसका स्वामी शनि है। किचन और शौचालय इसी दिशा में होना चाहिए।

5. ईशान कोण : घर की उत्तर-पूर्व दिशा। वास्तु नियमों के अनुसार उस दिशा में प्रार्थना कक्ष होना चाहिए। इस दिशा में भगवान शिव का घर माना जाता है और इस दिशा के स्वामी बृहस्पति हैं।

6. आग्नेय कोण : इसे घर का आग्नेय कोना कहा जाता है। यह घर की दक्षिण-पूर्व दिशा होती है। यह अग्नि तत्व की दिशा है। इस दिशा में गैस और इलेक्ट्रॉनिक सामान होना चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in