back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips for Navratri: नवरात्रि में अपनाएं  ये वस्तु टिप्स, माता हर मनोकामना करेगी पूरी

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि पर अगर आप मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप पूरे विधि विधान और वास्तु का सही इस्तेमाल करके, आप माता दुर्गा  को प्रसन्न कर सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास महत्व रखता है।  और इस दौरान लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्ति भाव से आराधना करते हैं।  पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र कल से प्रारंभ हो रहा हैं। इस दौरान  घरों में मां दुर्गा का विधि विधान से पूजन किया जाएगा।  नवरात्रि में 9 दिनों तक मां अलग-अलग स्वरूप में विराजेंगी।  और भक्ति गाना बजाकर  मां दुर्गा  को  खुश करेंगे  साथ ही उनकेके लिए व्रत भी रखेंगे।  कहते हैं कि जिस जातक पर माता रानी की कृपा बरसती है । उसके जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं।  इसके अलावा नवरात्रि में कुछ वास्तु टिप्स का पालन करने से घर में आई नेगेटिविटी भी दूर हो जाती है। अगर आप माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इन वास्तु टिप्स का इस्तेमाल जरूर करें। जिससे  मां दुर्गा आपके घर के सभी संकट हर लेंगी। तो चलिए आपको बताते हैं। ऐसे कौन से वास्तु  उपाय करने चाहिए।

चौकी बनाते समय दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा करने के लिए हमेशा उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है।  नवरात्रि में कलश स्थापना या  घट स्थापना करते समय दिशा का खास ध्यान रखना जरूरी होता है l इसी दिशा में माता की चौकी सजानी चाहिए। इससे माता प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्मी के पैरों के निशान

नवरात्र में मां दुर्गा 9 दिनों में नौ  अलग-अलग स्वरूप में आती हैं , उनका  विधि विधान से पूजन किया जाता है। नवरात्रि के समय  घर के  बाहर मुख्य द्वार पर मां दुर्गा,  मां लक्ष्मी के पैरों के निशान जरूर बनाने चाहिए। इससे आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे।

मुख्य द्वार पर बनाए स्वास्तिक

नवरात्रि में अपने घर के बाहर मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ  सात्विक बनाएं । ऐसी मान्यता  है कि स्वास्तिक बनाने से घर में आने वाली नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में खुशीयां आती है।

आम और अशोक के पत्तों की माला

आमतौर पर पूजा पाठ में आम व अशोक के पत्तों का इस्तेमाल शुभ माना जाता है । वास्तु शास्त्र में भी इसी को महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसी मान्यता  है कि नवरात्रि के घर में मुख्य द्वार दरवाजे पर मंदिर में आम या अशोक के पत्तों का माला बनाकर बांधे।  इससे बुरे प्रभाव घर में प्रवेश नहीं करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵