Vastu Tips For Broom: झाड़ू रखते समय रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो झेलना होगा आर्थिक नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा घर के दक्षिणी हिस्से में रखना लाभकारी माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता नहीं आती और घर में खुशहाली बनी रहती है।
Broom
Broom

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर काम के अपने नियम होते हैं। ऐसे में उनकी सलाह पर ही घर की सभी चीजों को रखना बहुत शुभ रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू लगाने की रखने की सही दिशाा जानना बहुत जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि अगर घर में झाड़ू को सही स्थान पर नहीं रखा गया तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैं। घर में दरिद्रता का वास होता है। यदि आप अपने घर से दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो झाड़ू को वास्तु शास्त्र में बताई गई जगहों पर ही रखें। यहां वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में झाड़ू को सही तरीके से रखने के कुछ नियम बताये गए हैं। इन नियमों का प्रयोग करके ही झाड़ू को उचित स्थान पर रखें।

Broom
Broom

टूटी झाड़ू को तुरंत बदलें

अगर घर में झाड़ू पुरानी या टूटी हुई है तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि टूटी हुई या पुरानी झाड़ू का इस्तेमाल करने से घर में दरिद्रता आती है और इससे जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आने लगती हैं।

लोगों से छिपाकर रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को छुपाकर रखना चाहिए। इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास रहता है और घर में दरिद्रता नहीं आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा लेटाकर ही रखना चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो घर में धन की कमी होने लगेगी।

इस दिशा में रखें झाड़ू

वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को हमेशा घर के दक्षिणी हिस्से में रखना लाभकारी माना जाता है। इससे घर में दरिद्रता नहीं आती और घर में खुशहाली बनी रहती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in