Vastu Tips: इस दिशा में बनाएं घर की बालकनी, ये चीजें रखने से होती है तरक्की

घर की बालकनी पूरे घर के एक मात्र ऐसी जगह होती हैं, जहां खुली हवा में बैठकर लोग चाय या कॉफी की चुस्कियां ले सकते हैं।
Vastu Tips: इस दिशा में बनाएं घर की बालकनी, ये चीजें रखने से होती है तरक्की

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर एक चीज के लिए कुछ वास्तु नियम बनाएं गए हैं। घर की बालकनी पूरे घर के एक मात्र ऐसी जगह होती हैं, जहां खुली हवा में बैठकर लोग चाय या कॉफी की चुस्कियां ले सकते हैं। बालकनी में खड़े होकर या बैठकर आप खुली हवा के साथ- साथ बाहरके नजारों का भी मजा ले सकते हैं। वास्तु हर व्यक्ति के जिदंगी पर गहरा असर डालते हैं इसलिए हमेशा ही घर बनवाते समय घर के एक-एक कोने को वास्तु के अनुसार बनवाने पर जोर दिया है। यदि आपके घर में हर तरह की सुख, सुविधा मौजूद है फिर भी आपके घर में शांति नहीं रह पाती बनते काम बिगड़ जातें हैं, तो आपको वास्तु की ओर ध्यान देने की जरूरत है।

किस दिशा हो घर की बालकनी

  • यदि आपकी जमीन दक्षिण दिशा में है, तो आपको घर की बालकनी पूर्व दिशा में बनानी चाहिए।

  • यदि आपके घर का मुंह पूर्व दिशा में है , तो आपके घर की बालकनी उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में होने से लाभ होगा।

  • उत्तर दिशा की उत्तर में बालकनी पूर्व या उत्तर दिशा में होने से घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है।

  • भूमि का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होने पर बालकनी पश्चिम अथवा उत्तर दिशा में होना बेहद ही शुभ माना जाता है।

बालकनी में इन चीजों को रखने से होता है लाभ

मनी प्लांट (Money Plant): वास्तु शास्त्र के अनुसार बालकनी में मनी प्लांट रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आपके ऊपर लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहती है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म के भीतर तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ माना जाता है। तुलसी में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। बालकनी में तुलसी का पौधा लगाना शुभ होता है। हमेशा बालकनी की पूर्व दिशा की ओर तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

तांबे का सूरज

तांबा धातु को सूर्य तथा मंगल ग्रह से संबंधित माना गया है। बालकनी के पूर्व दिशा की ओर तांबे का सूरज लगाना चाहिए। इसे लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है और घर में धन लाभ के योग भी बनते हैं।