नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर कोई तरक्की पाना चाहता है। इसके लिए वह कई प्रकार के काम भी करते हैं लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पता है। बार-बार अगर आपके घर में मुसीबत आ रही है कंगाली जैसी स्थिति बन जाती है तब आपको समझ जाना चाहिए कि आपके घर में वास्तु दोष काफी ज्यादा लग चुका है इसे दूर करना बहुत जरूरी हो गया है। अगर आप इसे दूर नहीं करेंगे तो यह आप पर ज्यादा से ज्यादा हावी होता चला जाएगा और आगे चलकर यह आपके जीवन में बहुत बड़ा रुकावट का काम करेगा।
इन वास्तु उपायों का करें पालन
वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होता है इसमें कई सारे ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके आप अपना भाग्य परिवर्तन कर सकते हैं।लाभ पाने के लिए कुछ नियमों का पालन करें. स्वास्तिक, गुल्लक, और गंगाजल को साफ और पवित्र स्थान पर रखें। इन चीजों को सकारात्मक मन और श्रद्धा के साथ स्थापित करें।नियमित रूप से पूजा स्थल और लॉकर की साफ-सफाई करें।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बृहस्पति देव का वास होता है। इसके लिए इस दिशा में पूजा घर रखें। मंदिर में देवी-देवताओं का मुख पूर्व की दिशा में रखें।मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद होती है, इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे को साफ रखें। घर के बाहर गंदगी फैली होने से नकारात्मकता बढ़ती है। इसके साथ ही फिर माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश नहीं करती हैं और कंगाली जैसी स्थिति बन जाती है इसलिए आपको इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए ताकि माता की कृपा आप पर बनी रहे।
अगर घर में संपत्ति या रिश्तों से जुड़ी समस्याएं हैं, तो दक्षिण-पश्चिम दिशा में क्रिस्टल बॉल्स या गुलाबी रंग के पत्थरों का उपयोग करें। ये ऊर्जा के संतुलन को सुधारते हैं और रिश्तों में प्रेम व सामंजस्य बढ़ाते हैं। ऐसा करने से आपके घर में जल्दी ही सुख समृद्धि अथवा तरक्की आने लगती है आपका सारा काम बनने लगता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





