नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि आज के दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसके बाद से यह परंपरा चली आई है लोग आज के दिन महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं इसके साथ ही अपने घर में सुख समृद्धि तरक्की पाने के लिए कुछ छोटे-छोटे विशेष उपायों पर भी ध्यान देते हैं और उन्हें अच्छे से करते हैं। तो चलिए अगर आपके घर में भी कई सही समस्या आ रही है जिसे आप निवारण करना चाहते हैं तब आप इन उपायों को जरूर करें।
महाशिवरात्रि का वास्तु उपाय
धन प्राप्ति के लिए शिव ताण्डव स्तोत्र का पाठ शिवरात्रि के दिन अवश्य करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती की पूजा करने से विवाह योग्य कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है। शिवरात्रि के दिन व्रत रखकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से उस घर-परिवार में कोई अकाल मृत्यु नहीं होती तथा घर के सभी सदस्य स्वस्थ रहते हैं। और अगर आप के ऊपर वास्तु दोष रहता है तब भी यह काम करता है और वास्तु दोष जल्दी खत्म हो जाता है और आप तरक्की की राह में चलने लगते हैं घर में सुख समृद्धि और बरकत होती है।
शिवरात्रि के दिन शिव जी का अभिषेक जिसे रूद्राभिषेक कहा जाता है, कराना बेहद कारगर सिद्ध होता है। रूद्राभिषेक विभिन्न कामनाओं के लिए रामबाण उपाय है। महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कर सकते हैं रुद्राभिषेक करने से आपको काफी फायदा होता है कई प्रकार की समस्याओं का अंत हो जाता है और महादेव की कृपा आप पर बनी रहती है।
महाशिवरात्रि की पूजा अर्चना करते समय आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि बेलपत्र कटी फटी ना हो। अगर आपका कोई काम नहीं बन रहा है बिजनेस में काफी लॉस देख रहे हैं तब आप बेल चढ़ाई हुई बेलपत्र को लेकर अपने अलमारी में या फिर अपने पर्स में रख लें। यह काफी कारगर साबित होती है।इससे महादेव का आशीर्वाद आपके साथ रहता है और काफी तरक्की होती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की




