back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: हरियाली तीज पर करें ये वास्तु उपाय, पति-पत्नी के बीच सदैव बना रहेगा प्यार

वास्तु शास्त्र में कई प्रकार की बातें बताई गई है। वहीं, आज हरियाली तीज के दिन आप कुछ उपाय करके अपने रिश्ते को और भी मजबूत बना सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 7 August 2024। हरियाली तीज का त्योहार 7 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति के लिए व्रत रखती हैं और माता पार्वती से उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं, अगर आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव बना हुआ है तो आज के दिन वास्तु शास्त्र कुछ उपाय का पालन करके अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

हरियाली तीज पर करें ये काम

हरियाली तीज के दिन आपको अपने घर से सूखे पौधे हटा देना चाहिए क्योंकि सूखे पौधे घर में नकारात्मकता फैलते हैं। जिसके कारण घर का माहौल खराब हो जाता है और आपके पार्टनर के बीच क्लेश शुरू हो जाता है। जिसके बाद धीरे-धीरे रिश्तों में दूरियां आने लगती है। इसीलिए आपके घर आंगन में अगल-बगल सूखे हुए पौधे हैं तो उन्हें घर से बाहर कर दें। इसके साथ ही आपके घर में रखे टूटे-फूटे सामान को भी बाहर फेंक देना चाहिए। क्योंकि ये सामान भी घर में वास्तु दोष फैलाते हैं।

अगर आपके बीच लगातार लड़ाई हो रही है और रिश्तो में दूरियां आ गई है तो आपको अपने बेडरूम की दिशा देखनी चाहिए। आपके बेड के ऊपर या सामने कोई भी खिड़की नहीं होनी चाहिए अगर ऐसा है तो उसे दिशा को बदल लें। क्योंकि वास्तु के अनुसार पति-पत्नी जहां सोते हो उनके सामने खिड़की नहीं होनी चाहिए। और अगर बेड के सामने खिड़की हैं तो उसे बंद ही रखें। क्योंकि वो वास्तु दोष का कारण बनती है और आपके रिश्ते में दरार लाती है। 

हरियाली तीज के दिन आप माता पार्वती के साथ-साथ भोलेनाथ की भी पूजा अर्चना करें। अगर आप अपने रिश्ते को सदैव बनाए रखना चाहते हैं तो आप एक रुद्राक्ष की माला से माता पार्वती के मंत्रों का जाप करें। इससे वह जल्दी प्रसन्न होंगी। इस दौरान सुहाग के सामानों का दान, चावल का दान, दीप दान, खीरे का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵