नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।16 August 2024। घर के आसपास अगर पेड़ पौधे होते हैं तो हरियाली की वजह से घर भी सुंदर दिखता है लेकिन कुछ पेड़ पौधे आपके घर में नकारात्मकता का कारण बनते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई पेड़ पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें आपके घर के अंदर भूलकर भी नहीं लगना चाहिए ऐसे पेड़ पौधे घर में होने से आपके घर की बरकत रूक जाती है।
भूलकर भी न लगाएं ये पौधे
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के अंदर कभी भी आपको करेला का पौधा नहीं लगना चाहिए करेला जितना पौष्टिक होता है आपके शरीर को भी काफी स्वस्थ रखता है। ऐसा कहा जाता है कि करेले के पौधे को घर में लगाने से आर्थिक तंगी हो जाती है। इतना ही नहीं घर की सुख शांति भी भंग हो जाती है। इसलिए इस पौधे को आपका भी न लगाएं।
कैक्टस का पौधा जितना सुंदर दिखता है वह असलियत में उतना ही अशुभ माना जाता है। कैक्टस का पौधा घर में होने से आपके घर में कई प्रकार की परेशानी आती है। अगर आपके घर में कैक्टस का पौधा होता है तो आपके घर में हमेशा क्लेश होता रहता है और अगर आप किसी काम के लिए भी प्रयास करते हैं तो वह काम पूरा नहीं हो पाता इसीलिए इसे घर में कभी न लगाएं।
अक्सर लोग घर के आसपास मेहंदी का पौधा लगाते हैं। मेहंदी बहुत ही शुभ मानी जाती है वह अक्सर हर त्यौहार या शुभकामना में उपयोग होती है। लेकिन मेहंदी का पौधा में नकारात्मकता काफी होती है इसीलिए उसे घर से दूर ही रहना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार मेहंदी के पौधे में बाहरी शक्तियों का साया होता है। इसीलिए इसके आसपास भी ज्यादा नहीं जाना चाहिए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





