नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सुबह से लेकर शाम तक हम अपने घर में कई प्रकार के काम करते रहते हैं। लेकिन हमें अंदाजा नहीं होता कि यही काम हमारे लिए कभी मुसीबत भी बन सकता है। वास्तु शास्त्र में सभी कामों को लेकर अच्छा समय निर्धारित किया गया है।अगर उस समय में वह काम नहीं किया जाता है तो बाद में उस काम को करने से कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इन चीज से आपके घर परिवार में कई सारे संकट आने लगते है। कंगाली जैसी स्थिति बन जाती है आपका कोई भी काम नहीं बनते हैं। खासकर शाम के समय कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें भूल कर भी नहीं करना चाहिए वरना आप बरकत से दूर होने लगते हैं तो चलिए उनके बारे में जानते हैं।
भूलकर भी ना करें ये काम
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि शाम को आपको कभी भी बाल या फिर नाखून नहीं काटना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से देवी देवता आपसे रूठ जाते हैं और कई प्रकार की समस्या भी खड़ी हो जाती है। आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या आने लगती है। इसलिए आपको इस बातों का ध्यान रखना चाहिए कभी भी शाम के समय बाल नाखून नहीं काटना चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार ज्यादा शाम हो जाए तो आप आपको झाड़ू बिल्कुल भी नहीं लगना चाहिए ऐसा माना जाता है कि शाम के समय माता लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करती हैं और अगर उसे समय आप झाड़ू लगने लगते हैं तो माता लक्ष्मी आपके घर में नहीं आती है बल्कि आपके घर से रूठ कर चली जाती हैं। इसके साथ ही झाड़ू को लेकर यह भी कहा जाता है कि कभी भी पैर के नीचे आने नहीं दिया जाता। झाड़ू को कहीं छुपा कर रखा जाता है इन सभी चीजों का अगर आप ध्यान देंगे तो आपके जीवन में तरक्की होगी।
तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। शाम के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु रुष्ट हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते तोड़ने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको शाम के समय तुलसी के पत्ते बिल्कुल भी नहीं तोड़ना चाहिए। बल्कि आपको सुबह और शाम तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए उनसे अपने घर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करना चाहिए ताकि वह सकारात्मकता फैला सके और नकारात्मकता को भगा सके।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगक की





