back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips : 4 उपाय जिन्हें अपनाने से बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

Vastu Upay : वास्तु शास्त्र के अनुसार वास्तु के कुछ उपायों को अपनाकर अपना सोया भाग्य जगा सकते हैं। सोते समय अगर तकिए के नीचे कुछ खास चीजें रखी जाएं तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

नई दिल्ली , 20 नवंबर 2023 : वास्तु शास्त्र में ऊर्जा को महत्वपूर्ण माना जाता है और इसके अनुसार हमारे घर में रखी गई हर चीज का हमारे जीवन पर प्रभाव होता है। कई बार हमारी मेहनत सफलता नहीं दिला पाती, इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ उपायों को अपनाकर हम अपने सोये हुए भाग्य को जगा सकते हैं। इसमें सोते समय तकिए के नीचे कुछ खास चीजें रखने का एक विशेष उपाय शामिल है।

  1. तकिए के नीचे सिंदूर की डिब्बी रखें वास्तु शास्त्र में इस उपाय को बहुत लाभकारी माना जाता है, खासकर सोमवार के दिन। इस दिन तकिए के नीचे सिंदूर की छोटी सी डिब्बी रखकर सोने से लाभ होता है। अगले दिन सुबह इस सिंदूर को हनुमान जी को अर्पित करने से माना जाता है कि मंगल दोष दूर होता है और कार्यक्षेत्र में प्रगति होती है।

  2. लोहे की गोलियां दिलाएंगी लाभ अगर आपका समय अच्छा नहीं चल रहा है और आपके काम बिगड़ रहे हैं या फिर रात में डरावने सपने आ रहे हैं, तो तकिए के नीचे लोहे की गोलियां रखने से लाभ होता है। लोहे की गोलियां नहीं मिलतीं हैं तो आप इसकी जगह लोहे की कुंजी या कोई छोटी कैंची भी रख सकते हैं। इससे राहु, केतु का बुरा प्रभाव दूर होता है और जीवन में शांति आती है।

3. गीता या सुंदरकांड वास्तु के अनुसार सोते समय तकिए के नीचे गीता या सुंदरकांड रखना भी शुभ होता है। सुबह उठकर गीता या सुंदरकांड का पाठ करने से मन शांत रहता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इस वास्तु उपाय से मन को स्थिरता मिलती है और आप कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

4. साबूत मूंग का खास उपाय वास्तु में मूंग की दाल का एक खास उपाय बताया जाता है, जिसमें मंगलवार की रात में मूंग दाल को हरे रंग के कपड़े में बांधकर तकिए के नीचे रखकर सोने से लाभ होता है। सुबह उठकर इसे किसी कुंवारी कन्या को दान करने से बुध का अशुभ प्रभाव दूर होता है और करियर में तरक्की होती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵