back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sawan 2023: सावन के महीने में करें इन वस्तुओं का दान, मिलेगी भगवान शिव की असीम कृपा

Sawan 2023: यदि आप चाहते हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर बनी रहे, तो श्रावण के सोमवार को आपको किन चीजों का दान करना चाहिए?

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस बार श्रावण मास में पुरुषोत्तम मास लग रहा है. जिसके कारण सावन का महीना 59 दिनों का होने वाला है. सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर आप उनका आशीर्वाद ग्रहण कर सकते हैं और अपनी हर मनोकामना की पूर्ति का वरदान भी प्राप्त कर सकते हैं. यदि आप चाहते हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव की कृपा आपके ऊपर बनी रहे, तो श्रावण के सोमवार को आपको किन चीजों का दान करना चाहिए?

Sawan 2023 118912.jpg

चांदी के शिवलिंग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप चाहते हैं कि आपकी हर मनोकामना पूरी हो और कोई विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो सावन सोमवार पर चांदी से बने शिवलिंग का मंदिर में दान करना सर्वोत्तम माना जाता है.

नाग नागिन के जोड़े का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो सावन सोमवार पर नाग-नागिन का जोड़ा मंदिर में दान करने से कालसर्प दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है.

चावल का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप कुंडली में कमजोर चंद्र को मजबूत करना चाहते हैं तो सावन सोमवार पर जरूरतमंद और गरीब लोगों को चावल का दान करें. इसके अलावा साबुत चावल की खीर बनाकर भगवान शिव को अर्पित करें. इस खीर को मंदिर में प्रसाद के रूप में सभी को वितरित करें. इस उपाय से भगवान भोलेनाथ की कृपा मिलती है, साथ ही कुंडली में कमजोर चंद्र को भी मजबूती मिलती है.

रुद्राक्ष का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हैं तो सावन सोमवार को रुद्राक्ष का दान करें. ऐसा करने से आपको शारीरिक व मानसिक कष्ट से छुटकारा मिलता है. साथ ही आपकी हर मनोकामना पूरी होती है.

गुड़ का दान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो सावन सोमवार पर जरूरतमंद या किसी गरीब व्यक्ति को गुड़ का दान करना चाहिए. इस उपाय से धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं.

तिल का दान

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जो व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है उन्हें सावन सोमवार पर काले तिल का दान करना चाहिए. जिससे उनकी कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों की स्थिति शुभता में परिवर्तित होने लगे और उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके.

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵