Malmas 2023: मलमास के दौरान करें ये अद्भुत उपाय, हर मुश्किल से मिलेगा छुटकारा

Malmas 2023: मलमास के दौरान करें ये अद्भुत उपाय, हर मुश्किल से मिलेगा छुटकारा

इस साल अधिकमास सावन के महीने में लगा है। सावन के महीने में मलमास लगने के कारण सावन इस बार 59 दिन का हो गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मलमास की शुरुआत हो गई है। इसका समापन 16 अगस्त को होगा। हिंदू धर्म में मलमास का बेहद महत्व होता है। मलमास को अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के नाम से भी जाना जाता है। इस साल अधिकमास सावन के महीने में लगा है। सावन के महीने में मलमास लगने के कारण सावन इस बार 59 दिन का हो गया है। मलमास के दौरान के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं, लेकिन इस दौरान पूजा-पाठ करने का बेहद महत्व है। अधिकमास में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं मलमास के समय किन उपायों को करना चाहिए।

मलेमास में करें ये उपाय

  • अगर आप अपने विशेष कार्य की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो अधिक मास के दौरान प्रतिदिन जल में दूध और केसर की कुछ बूंदें मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से आपके काम सफल होंगे।

  • अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को कर्ज चुकाने, स्नान आदि करने में परेशानी हो रही है तो पुरूषोत्तम मास के शनिवार के दिन पीपल में जल डालें और साथ ही तेल का दीपक भी जलाएं।

  • अपने जीवन की सभी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए उस समय श्री विष्णु सहस्त्रनाम में दिए गए भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें। यस्य स्मरण मात्रेन जन्म संसार बन्धनात्‌। विमुच्यते नमस्तमै विष्णवे प्रभविष्णवे॥

  • यदि आपका मन भ्रमित है तो पुरूषोत्तम मास में जब भी अवसर मिले किसी धार्मिक स्थान पर जाएं। यदि आपके पास बाहर धार्मिक यात्रा करने का अवसर नहीं है, तो अपने घर के पास किसी विष्णु मंदिर में जाएं या घर पर ही किसी मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर भगवान विष्णु की पूजा करें।

  • मलमास के लगते ही इन चीजों का सेवन बंद कर दें। शहद, गेंदा, सरसों, प्याज, लहसुन, उड़द, पत्तागोभी, गाजर, मूली, मसूर,आदि का सेवन न करें। ऐसा माना जाता है कि इन पदार्थों का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंwww.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in