Tips for money: घर में मिट्टी की इन चीजों को लाने से आती है बरकत, प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी

मिट्टी से बनी कुछ चीजों को घर पर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें हैं।
Jyotish Tips
Jyotish Tipssocial

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय परंपरा में मिट्टी से बनी चीजों का बहुत पुराने समय से प्रयोग होता है। आज भी कई लोग फ्रिज के स्थान  पर मिट्टी के मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मिट्टी की कुछ मिट्टी से बनी कुछ चीजों को घर पर लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए जानते हैं वह कौन-सी चीजें कौन-सी हैं।

Jyotish Tips
Jyotish Tipssocial

ज्योतिष में मिट्टी का अर्थ

ज्योतिषशास्त्र में घर में मिट्टी के बर्तन रखना बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों को घर में लाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पृथ्वी का संबंध शुक्र ग्रह से है। इस ग्रह को सुंदरता और धन का कारक माना जाता है। ऐसे में घर में मिट्टी की चीजें रखने से शुक्र ग्रह शांत रहता है।

मिट्टी के खिलौने कहां रखें

घर के अंदर मिट्टी के खिलौने रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. लिविंग रूम में मिट्टी के खिलौने रखने से विशेष लाभ होता है। इसके फलस्वरूप मान-सम्मान बढ़ता है और धन का आगमन होता है।

Jyotish Tips
Jyotish Tipssocial

मिट्टी का बर्तन रखने के फायदे

घर में पौधे हमेशा मिट्टी के बर्तनों में ही लगाने चाहिए, तभी उनकी शुद्धता और पवित्रता बनी रहेगी। ऐसा माना जाता है कि मिट्टी के गमले में लगे पौधे में हमेशा भगवान का वास होता है। इससे घर में बरकत आती है ।

मिट्टी की मूर्ति

घर के मंदिर में कई तरह की धातुओं की मूर्ति रखी जाती हैं। लेकिन इनमें से मिट्टी की प्रतिमा रखना शुभ माना जाता है। मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in