back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: नींबू में छिपा है हर समस्या का समाधान, आज ही करें यह उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार नींबू के कई फायदे और नुक़्सान भी है। आइए जानते हैं नींबू के कुछ अनसुने राज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 22 March 2024। नींबू खाने से शरीर में चल रही कई बीमारियों का अंत होता है। वास्तु शास्त्र में भी नींबू से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिनसे आप अपना भाग्य भी बदल सकते हैं।

घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए आप नींबू को काटकर उसे दिया का आकार दे दें और उसको जलाए। ऐसा करने से नकारात्मकता ऊर्जा के साथ-साथ अगर आपको किसी की नजर लगी होती है तो वह भी दूर हो जाती है।

कारोबार में सफलता के लिए

अगर आपका बिजनेस नहीं चल रहा है। बार-बार काम में परेशानी आ रही है तो शनिवार के दिन एक नींबू को लेकर उसे दुकान या ऑफिस की चारों दीवारों पर स्पर्श कराएं। इसके बाद इसके चार हिस्से काटकर चारों दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें।

बीमारी से होंगे जल्दी ठीक

अगर घर में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है। तो शनिवार के दिन नींबू पर काली स्याही से 307 लिखकर बीमार व्यक्ति के ऊपर से 7 बार उतार कर उसे बीच में से काट दें और शाम के समय दो दिशाओं में फेंक दें। इससे बीमारी दूर हो जाएगी।

घर का वास्तु दोष करें दूर

आपको घर में नींबू का पौधा भी लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घर में नींबू का पौधा लगाने से आपके घर में वास्तु दोष दूर हो सकते हैं।

बुरे सपने के लिए

अगर आपको रात में बुरे सपने आते हैं और यह बेहद डरावने होते है। तो ऐसे में आप अपने तकिए के नीचे एक हरा नींबू रख सकते हैं। जैसे ही नींबू सूख जाए इसको हरे नींबू से बदल दें। लगातार पांच बार ऐसा करने से आपको बुरे सपने नहीं आएंगे और आप बिना डर के अच्छी नींद ले पाएंगे।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵