दिवाली की रात जरूर करें ये काम
दिवाली की रात आप पूजा करते समय हल्दी की गांठ गणेश भगवान को अर्पित करें। इसके बाद दिवाली के दूसरे दिन सुबह इस गांठ को उठाकर आप अपने घर की अलमारी अथवा ऑफिस में रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा होती है। और आप सफलता की राह पर चलते जाते हैं सदैव बरकत होती है।
दिवाली के दिन चांदी के सिक्के की भी पूजा की जाती है। इसे काफी शुभ माना जाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा करते समय इस गंगाजल में रखें। उसके बाद दूसरे दिन इसे निकाल कर अपने पर्स में रख ले या फिर तिजोरी में। वहीं उस गंगाजल को पूरे घर में छिड़क दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और आपके घर में सकारात्मक प्रवेश करती है। जिससे आपके घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है और सदैव बरकत होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार दीपावली के दिन पूजा करते समय जो आप अखंड ज्योति जलाते हैं। उसके ऊपर एक दिया रखें मिट्टी की। ताकि उसमें सुबह तक काजल अच्छे से जमा हो जाए उसे काजल को आप जब भी घर से बाहर जाएं तो लगा कर निकले। इससे कोई भी नेगेटिव एनर्जी आपके ऊपर हावी नहीं होती है। और न ही उससे आपको कोई भी नुकसान पहुंचता है। अगर आपको बार-बार किसी की नजर लग जाती है उसके कारण आपकी तबीयत खराब रहती है तो आप इसका जल को अवश्य लगाएं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





