back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: वास्तु के इन उपायों से दूर होगी पैसों से जुड़ी परेशानी, चमकेगा आपका भाग्य

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कई बार सफलता न मिलने का कारण वास्तु दोष भी होता है। जिसे समझ कर आपको इसे दूर करना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 18 December 2024। जीवन में सफलता और कामयाबी पाने के लिए हर व्यक्ति कई प्रकार के प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वास्तु दोष लगने के कारण उन्हें सफलता नहीं प्राप्त होती है। इसीलिए आपको अपने घर में लगा हुआ वास्तु दोष दूर करना चाहिए। ताकि आपके घर में बरकत हो। और इसके साथ ही वह कार्य नहीं करना चाहिए जिससे यह दोष लगता हो। इसके लिए वास्तु शास्त्र में कई प्रकार के नियम और उपाय बताए गए हैं तो चलिए उन्हें जानते हैं। 

वास्तु दोष दूर करने का वास्तु उपाय 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में हमेशा ऐसे समान रखना चाहिए जो सही हो। टूटी हुई तस्वीरें घर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे पारिवारिक रिश्तों में खटास आती है। जिससे विवाद होने की संभावना बनती है।इसलिए अगर आपके घर में टूटी हुई तस्वीरें हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें। इसके साथ ही आपके घर में बरकत भी रुक जाती है और आर्थिक तंगी जैसी परेशानी भी उत्पन्न होने लगती है इसीलिए आपको फिर उपाय को जरूर करना चाहिए। 

घर में बरकत पानें के लिए माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर माता प्रसन्न होती है तो आपके घर में सुख समृद्धि आती है। कभी भी आर्थिक तंगी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता हमेशा बरकत होती है। वहीं कई बार देखा गया है कि लोग अपने जूते चप्पल ऐसे ही घर में फेंक देते हैं ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और वो आपके घर से चली जाती हैं।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कई बार रात में सोते समय आसपास नकारात्मकता आपको घेरने की कोशिश करती है। इसीलिए आपको उनसे हमेशा बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय परफ्यूम जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि तेज सुगंध आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकती है। अगर एक बार पूरी शक्ति आपके ऊपर हावी हो जाती है तो उससे कई प्रकार के नुकसान होते हैं आपको आर्थिक और मानसिक प्रकार से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵