नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।3 June 2024। वैसे तो हम अपने घर आंगन में कई प्रकार के पेड़ पौधे लगाते हैं। और पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध करने का भी काम करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं जिनको लगाने से न केवल आपके घर में बरकत होती है बल्कि आपके घर का वास्तु दोष भी ठीक हो जाता है।
आवंला
धार्मिक महत्व के अनुसार आवंला के पेड़ में देवी देवताओं का वास होता है इसलिए अगर आप इसे अपने घर के आसपास लगते हैं तो नियमित रूप से इसकी पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से आपके घर परिवार में देवी देवताओं की कृपा होगी। पेड़ लगाते समय एक बात का ध्यान रखें कि इसे हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
श्वेतार्क
श्वेतार्क का पेड़ काफी पूजनीय माना जाता है कहते हैं कि इसमें गणेश भगवान का स्वरूप रहता है। और इस पेड़ में हल्दी अक्षत लगाकर पूजा करने से घर में बरकत होती है और घर में बरकत होती है। इस पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से आप कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करते।
अशोक
अशोक का पेड़ एक ऐसा पेड़ होता है जिसे धार्मिक या ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ माना जाता है। इस पेड़ के घर के आसपास होने से नकारात्मकता कोसों दूर रहती है। और जिस व्यक्ति के घर में ये पेड़ रहता है वहां किसी प्रकार की कोई बुरी शक्तियों प्रवेश नहीं कर सकती। इसीलिए आपको यह पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
शमी
शमी के पेड़ को हमेशा करके बाई और लगाना चाहिए शमी का पेड़ का काफी महत्व होता है। इसकी पत्ती भगवान भोलेनाथ और शनि देव दोनों लोगों को चढ़ाया जाता है। शनि देव कि अगर आप पर कल दृष्टि है तो आप इस पेड़ की सुबह-शाम पूजा अर्चनाकरें।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





