नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 14 October 2024। घर में लगे हुए रंग-बिरंगे फूल और पौधें आपके घर की शोभा बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगे हुए फूल तरक्की पाने में भी आपकी मदद कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे फूल होते हैं जिन्हें घर में लगाने से बरकत आती हैं और माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती हैं।
इन फूलों और पौधों को लगाने से होती है बरकत
आपको अपने घर में सदैव हल्दी का पौधा लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता आती है। घर में हल्दी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। ये गुणों के साथ चमत्कारी भी होता है। माना जाता हैं कि इसको घर में लगाने से बरकत आती है। इसकी रोज पूजा करने से मनोकामना पूरी होती है। ये आपकी घर को और भी जाता सुंदर बनाता है इसलिए आप आज ही इस पौधे को लाएं और लगाएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार रजनीगंधा फूल घर में लगाना चाहिए। इसे लगाने से घर में बरकत आती है। कभी भी आपको आर्थिक तंगी जैसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन ये ध्यान रहें रजनीगंधा का पौधा घर की पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में इसे लगाने से घर में हर तरह धन आता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लाल गुडहल का फूल गाना काफी शुभ माना जाता है। लाल फूल से कई देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अगर आपके घर में लगातार पैसों की तंगी हो रही है। पैसा बिल्कुल भी नहीं टिक रहा है। तो आपको लक्ष्मी माता की पूजा अर्चना करने के लिए गेंदा के फूल का प्रयोग करना चाहिए। आपको अपने घर में गेंदे के फूल का पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में प्रवेश करती हैं।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





