नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क।25 May 2024। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंदन के बिना भगवान का श्रृंगार अधूरा होता है। चंदन लगाकर हम भगवान की पूजा संपन्न करते हैं इसके साथ ही माना जाता है कि अगर आप चंदन अपने माथे पर लगाते हैं तो आपको शांति प्रदान होती है इसके साथ ही जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होता है। वास्तु शास्त्र में चंदन से जुड़ी ऐसी कई बातें बताई गई है जिनके द्वारा आप धन लाभ का फायदा भी उठा सकते हैं।
चंदन से जुड़े कुछ अनोखे उपाय
आर्थिक स्थिति करें ठीक
चंदन की लकड़ी का एक टुकड़ा लाल कपड़े में बांधकर माता लक्ष्मी के समक्ष रख दें और माता लक्ष्मी और चंदन की पूजा करें। इसके बाद उसे चंदन की लकड़ी को अपनी तिजोरी व धन के स्थान पर रख दें ऐसा करने से आपके घर में चल रही आर्थिक तंगी खत्म हो जाएगी और माता लक्ष्मी की आप पर कृपा होगी।
पति-पत्नी में बढ़ाएं प्रेम
अगर आपका वैवाहिक जीवन बहुत कठिनता से बीत रहा है लगातार लड़ाई झगड़ा हो रहे हैं तो आप किसी भी अशुभ मुहूर्त के दिन चंदन की जड़ को अच्छे से गंगाजल से धोकर फिटकरी के साथ अपने कमरे में बांध लें। ऐसा करने से आपके और आपके पार्टनर के बीच कड़वाहट खत्म हो जाएगी और आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास जागेगा।
गुरु ग्रह को बनाए मजबूत
अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत है तो आपको कभी किसी चीज की कमी नहीं होती सफलता आपके कदम चूमती है। और आपके गुरु अपने ग्रुप ग्रह को मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को चंदन का टीका माथे पर जरूर लगाना चाहिए।ऐसा करने से मानसिक शांति मिलती है और कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही धन और वैभव में वृद्धि होती है।
क्रोध को करेगा काम
चंदन में बहुत शीतलता पाई जाती है चंदन को अगर आप माथे पर लगाते हैं तो उसकी ठंडक आपके दिमाग को भी ठंडा रखता है। और अगर आप बहुत क्रोधित व्यक्ति है तो चंदन का एक टीका आपको क्रोध करने से भी बचाता है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





