back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: घर में लगा हुआ वास्तु दोष इस प्रकार करें दूर, बन जाएंगे बिगड़े काम

वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में आज के दिन कुछ जरूरी नियम अपनाना चाहिए।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आपके घर में लगातार आर्थिक तंगी जैसी समस्या बन रही है। आपका कोई भी काम नहीं बन रहा है। जो भी नया काम शुरू करते हैं उसमें आपको हानि देखने को मिल रही है। तो आपको समझना चाहिए कि आपके घर में वास्तु दोष लगा हुआ है। बता दें कि घर में वास्तु दोष लगने से आपका कोई भी काम नहीं बनता है घर में आर्थिक तंगी शुरू हो जाती है। और लड़ाई झगड़ा क्लेश जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है जो धीरे-धीरे आपके घर में असफलता फैलती है। इसे दूर करने के लिए वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय को ध्यान देना चाहिए और उसको अपनाना चाहिए।

जरूर करेंगे वास्तु उपाय 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आपको सुबह-शाम घर में कपूर जलाकर पूरे घर में दिखना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है और सकारात्मक का संचार होता है। इसके साथ ही सुबह शाम आपके घर में बनी मंदिर में पूजा अर्चना करना चाहिए पूजा अर्चना करते समय आपको ध्यान रखना चाहिए की मंदिर साफ सुथरी हो।अक्सर लोग घर के मंदिर के आसपास साफ सफाई का ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण भी वास्तु दोष उत्पन्न होने लगता है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि आपको कभी भी अपने घर के मुख्य द्वार पर अंधेरा नहीं करना चाहिए। वहां पर आपको दीपक जरूर जलाना चाहिए इसके अलावा मुख्य द्वार पर कभी भी कोई टूटी फूटी सामान ना रखें हमेशा मुख्य द्वार को साफ तरह रखें क्योंकि वहां से माता लक्ष्मी और कई देवी देवता आपके घर में प्रकट होते हैं और आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। मुख्य द्वार पर आप रंगोली बनाएं। यह सब करने से देवी देवता आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके घर में खुशहाली आएगी।

घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए हर शुक्रवार के दिन आपको पानी में नमक मिलाकर पूरे घर में पोछा लगाना चाहिए। इसके घर में वास्तु दोष दूर हो जाता है घर की नकारात्मकता दूर भाग जाती और सकारात्मक का संचार होता है। इसके साथ ही आपको हल्दी पानी में मिलाकर नहाना चाहिए।इससे आपके ऊपर लगा हुआ वास्तु दोष भी जल्द से जल्द खत्म हो जाता है और अब तरक्की के मार्ग पर चलने लगते हो। और आपके घर में भी सुख समृद्धि आने लगती हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵