back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: रंगोली बनाएगी आपको मालामाल जानिए, क्या कहता है वास्तु शास्त्र

अक्सर किसी शुभ पर्व पर हम घर में रंगोली बनाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं की रंगोली को बनाते समय वास्तु के कुछ नियमों का पालन करके आप मालामाल बन सकते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।12 June 2024। दिवाली हो या कोई और तिथि त्यौहार रंगोली बनाने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। रंगोली बनाने से घर की सुंदरता में चार चांद लग जाता है वही कहते हैं कि घर में सकारात्मक आती है और नकारात्मकता दूर हो जाती है। लेकिन वास्तु शास्त्र में रंगोली के कुछ नियम दिए हुए हैं जिनका पालन करके आप माता लक्ष्मी की कृपा भी पा सकते हैं।

रंगोली बनाने के कुछ वास्तु उपाय

साफ जगह बनाए रंगोली

आप जिस जगह रंगोली बनाने जा रहे हैं सबसे पहले आप उसे जगह की अच्छी तरह सफाई करें। मुख्य द्वार के बाहर सुंदर रंगोली बनानी चाहिए। रंगोली को बहुत ही शुभ माना जाता है और इससे हमारे घर की ओर सकारात्मकता आकर्षित होती है। इतना ही नहीं रंगोली बनाने से घर में माता लक्ष्मी का भी आवास होता है।

रंगोली के रंगों का सही चयन

रंगोली बनाते समय आपको रंगों का भी ध्यान रखना चाहिए वास्तु के अनुसार कुछ रंग ऐसे हैं जो बहुत महत्वपूर्ण माने गए हैं। आप अगर कलश के आगे रंगोली बना रहे है तो रंगोली के लिए चुने गए रंग जीवंत और चमकदार होने चाहिए। जैसे कि लाल रंग माता का प्रतीक माना जाता है, नारंगी, पीला, और हरा, जो समृद्धि, विकास, और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है।

रंगोली बनाने की दिशा

रंगोली बनाने की दिशा सबसे महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि अगर आप गलत दिशा में रंगोली बनाएंगे तो उसका गलत प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण देवी देवता भी आपसे रूठ हो सकते हैं। रंगोली बनाते हुए ध्यान रखना चाहिए कि इसका मुंह उत्तर, पूर्व, या उत्तर-पूर्व की दिशा में हो। क्योंकि ये दिशा को धन, स्वास्थ्य, और समृद्धि आने के लिए माना जाता है। इसके अलावा अगर आप रंगोली की डिजाइन बना रहे हैं तो ओम कमल के फूल इस प्रकार की डिजाइन काफी शुभ मानी जाती है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...