नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घर के आसपास कई प्रकार के पेड़ पौधे लगे होते हैं जो घर को और भी ज्यादा सुंदर दिखाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है यही पौधे आपका भाग्य परिवर्तन भी कर सकते हैं। ये आपको बरकत ही बरकत दिला सकते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे ही पेड़ पौधे के बारे में बताया गया है। जो आपके घर से नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मक फैलाते हैं इससे आपके घर की सुख समृद्धि बनी रहती है।
पेड़ पौधों का वास्तु शास्त्र
स्पाइडर प्लांट को घर में लगाने से कई फायदे मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस घर में लगाने से आपके घर का माहौल शांत रहता है और सकारात्मक बनी रहती है जिससे घर में देवी देवता आते हैं। वहीं इसे घर के उत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे के घर में होने से आसपास की हवा स्वच्छ रहती है और आरोग्य की भी प्राप्ति होती है।
अगर आपके घर में कई दिनों से आर्थिक तंगी चल रही है। और आप उसे दूर करना चाहते हैं तो आप अपने घर में आज ही क्रासुला का पौधा लगा लें। क्रासुला का पौधा होना बहुत शुभ माना जाता है और घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। इस पौधे को घर के मेन गेट के दाहिनी दिशा में रखना चाहिए। इस पौधे को होने से आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन आगमन के नए स्रोत खुलने शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही आपके घर में चल रही आर्थिक तंगी भी जल्द से जल्द खत्म हो जाती है और बरकत होने लगती है।
आंवला का पेड़ बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे घर में लगाने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाती है। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए घर में आंवले का पेड़ लगाना लाभकारी माना जाता है। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।कहा जाता है कि आंवले के पेड़ पर विष्णुजी का वास होता है। इसलिए नियमित आंवले के पेड़ पर जल अर्पित करने से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।





